• Home
  • Delhi
  • दिल्ली विश्वविद्यालय सेमेस्टर रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायतें, डूसू सचिव ने जताई चिंता
Image

दिल्ली विश्वविद्यालय सेमेस्टर रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायतें, डूसू सचिव ने जताई चिंता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 15अप्रैल: 2025,

छात्रों को मिली ER और ‘अनुपस्थित’ का दर्जा, परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद रिजल्ट में गड़बड़ी

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने लगे हैं, लेकिन रिजल्ट सामने आते ही छात्रों की समस्याएं भी उजागर होने लगी हैं। कई छात्रों ने शिकायत की है कि उन्हें ऐसे विषयों में Essential Repeat (ER) दे दी गई है, जिनमें वे परीक्षा में उपस्थित थे और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया था। वहीं, कुछ छात्रों को अनुपस्थित दिखाया गया है, जबकि उनका दावा है कि वे परीक्षा में शामिल हुए थे।

छात्रों की परेशानियाँ: परीक्षा दी, फिर भी अनुपस्थित दिखाए गए

तीसरे सेमेस्टर के एक छात्र ने बताया कि उन्हें इतिहास में ER मिली है, जबकि उनका मानना है कि उन्होंने पेपर सही लिखा था। एक अन्य छात्र ने कहा कि वह परीक्षा में उपस्थित था, फिर भी उसके रिजल्ट में उसे अनुपस्थित दिखाया गया है। छात्रों ने इस संबंध में अपने-अपने कॉलेज से संपर्क भी किया है, लेकिन फिलहाल उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला है।

VAC में भी दिखी गड़बड़ी, गलत इंटरनल मार्क्स की शिकायतें

वैल्यू एडेड कोर्स (VAC) में भी छात्रों को ER या अनुपस्थित दिखाए जाने की समस्या देखने को मिली है। कई छात्रों को गलत इंटरनल मार्क्स दिए गए हैं, और कुछ को तो उनके प्रयासों के बावजूद शून्य अंक दिए गए हैं। इससे छात्रों में निराशा और भ्रम की स्थिति बन गई है।

डूसू सचिव मित्रविंदा करनवाल ने उठाई आवाज

डूसू सचिव मित्रविंदा करनवाल ने बताया कि विभिन्न कॉलेजों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि छात्रों के साथ परिणामों में अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामियों की वजह से ऐसा हुआ हो सकता है, लेकिन यह एक गंभीर मामला है, जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक और रजिस्ट्रार से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक की प्रतिक्रिया: “रिजल्ट में कोई गड़बड़ी नहीं”

इस मामले में परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने कहा कि परीक्षा विभाग केवल परिणाम तैयार करता है, और कॉपियाँ जांचने का कार्य शिक्षकों का होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी छात्र को अपने रिजल्ट में गड़बड़ी लगती है, तो विभाग उसकी समस्या का समाधान करने के लिए तैयार है। उन्होंने किसी तकनीकी गड़बड़ी से इनकार करते हुए कहा कि रिजल्ट छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर ही दिया गया है।

Releated Posts

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

मोदी-योगी की एक घंटे से ज्यादा बैठक, यूपी के चुनावी समीकरणों पर मंथन

राज्यसभा की 10 सीटों से लेकर 2027 विधानसभा चुनाव तक रणनीति पर चर्चा, संगठन की तैयारियों और सरकार-पार्टी…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

चुनाव आयोग की अहम बैठक में SIR पर कई फैसले, दिल्ली-महाराष्ट्र में बढ़ी दावे-आपत्तियों की समयसीमा

BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज, ECINET की समीक्षा के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति; बैठकों का एजेंडा पहले से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *