• Home
  • देश-विदेश
  • “जज अब ‘सुपर संसद’ की भूमिका में? उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उठाए सवाल”
Image

“जज अब ‘सुपर संसद’ की भूमिका में? उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उठाए सवाल”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 17 अप्रैल: 2025,


राज्यसभा के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया आदेश को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतंत्र में इस बात की कल्पना नहीं की गई थी कि न्यायाधीश कानून बनाएंगे, कार्यकारी जिम्मेदारियाँ निभाएंगे और ‘सुपर संसद’ की तरह काम करेंगे।

उपराष्ट्रपति ने उस आदेश का ज़िक्र किया जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति को तीन महीने के भीतर विधेयक पर फैसला लेने की समयसीमा तय की है। उन्होंने इसे एक अभूतपूर्व स्थिति बताया और सवाल उठाया कि क्या यह संविधान के ढांचे के अनुरूप है।

धनखड़ ने कहा, “राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद है। उन्हें निर्देश देना संविधान की आत्मा के विपरीत है। अब जज विधायी फैसले लेंगे, कार्यपालिका का काम करेंगे, और सुपर संसद के रूप में काम करेंगे – ये स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संविधान की व्याख्या का अधिकार केवल संविधान पीठ को है और वह भी अनुच्छेद 145(3) के अंतर्गत, जिसमें कम से कम पाँच न्यायाधीश होने चाहिए।

धनखड़ ने कहा कि यह स्थिति देश के लोकतंत्र के लिए चेतावनी स्वरूप है और सभी संवैधानिक संस्थाओं को अपने-अपने दायरे में रहकर काम करना चाहिए।

Releated Posts

SCO Summit: मोदी-पुतिन की आज अहम मुलाकात, जिनपिंग से बैठक पर भी टिकी नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बिश्केक में जुटेंगे दुनिया के बड़े नेता, यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्ष के…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *