• Home
  • देश-विदेश
  • जापान की तरफ़ से भारत को बुलेट ट्रेन का तोहफा: दोस्ती की नई रफ्तार
Image

जापान की तरफ़ से भारत को बुलेट ट्रेन का तोहफा: दोस्ती की नई रफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 18 अप्रैल: 2025,

भारत और जापान के बीच की दोस्ती वर्षों से मजबूत रही है, और अब यह रिश्ता एक और नए मुकाम पर पहुंचने वाला है। जापान अपने विशेष मित्र भारत को दो शिंकानसेन बुलेट ट्रेन मुफ्त देने जा रहा है। इन दोनों ट्रेनों की कुल कीमत करीब 600 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये ट्रेनें 2026 की शुरुआत में भारत पहुंचेंगी।

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर: प्रोजेक्ट की प्रगति और योजना

इन बुलेट ट्रेनों का इस्तेमाल मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 508 किलोमीटर है। इस प्रोजेक्ट का करीब 71% कार्य पूरा हो चुका है, यानी अब तक लगभग 360 किलोमीटर ट्रैक का निर्माण हो चुका है।

इस मेगाप्रोजेक्ट का वित्तीय, निर्माण, रखरखाव और संचालन का जिम्मा NHSRCL (National High Speed Rail Corporation Limited) के पास है, जिसे केंद्र सरकार ने 2016 में इस परियोजना के लिए स्थापित किया था।

E5 और E3: रफ्तार की रानी, समुद्र के अंदर दौड़ेगी ट्रेन

जापान भारत को E5 और E3 शिंकानसेन मॉडल की दो बुलेट ट्रेनें देने जा रहा है। ये ट्रेनें 350 किमी/घंटा की अधिकतम गति से चलेंगी और मुंबई से अहमदाबाद की दूरी को सिर्फ तीन घंटे में तय करेंगी। अभी इस यात्रा में 6 से 8 घंटे लगते हैं।

इस रूट पर कुल 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं:
मुंबई, ठाणे, विरार, भोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, आणंद, अहमदाबाद, और साबरमती

  • मुंबई स्टेशन अंडरग्राउंड होगा।
  • ट्रेन का 7 किमी का हिस्सा समुद्र के अंदर से गुजरेगा।
  • इसके अलावा यह ट्रेन 70 हाईवे और 21 नदियों को भी पार करेगी।

भविष्य की तैयारी: भारत और जापान में साथ आएगा E10 मॉडल

जापान इस समय अपने बुलेट ट्रेन टेक्नोलॉजी के अगले मॉडल E10 पर काम कर रहा है। यह ट्रेन और भी अत्याधुनिक, तेज़, और स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस होगी।
खास बात यह है कि E10 मॉडल को भारत और जापान में एक साथ लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो भारत इस नई टेक्नोलॉजी का दुनिया के साथ एक ही समय पर गवाह बनेगा।

Releated Posts

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

भारतीय नाविकों पर हमला बर्दाश्त नहीं, यूक्रेन को जयशंकर की दोटूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्री ने ब्लैक सी में भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले पर जताई…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *