• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में दलित युवकों से बर्बरता पर बवाल! एसएसपी कार्यालय का घेराव,
Image

अलीगढ़ में दलित युवकों से बर्बरता पर बवाल! एसएसपी कार्यालय का घेराव,

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 28 अप्रैल: 2025,

अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के चिक पट्टी गांव में दलित समाज के तीन युवकों के साथ दबंगों द्वारा की गई बर्बर मारपीट के विरोध में शनिवार को भारी संख्या में लोग एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पीड़ितों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि असली आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। भीड़ ने एसएसपी कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की और आरोपी थाना इंचार्ज व पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, दलित युवक डॉ. भीमराव अंबेडकर पर वीडियो बना रहे थे, तभी कुछ दबंगों ने उन्हें रोका और सड़क पर लिटाकर कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा। हैरानी की बात यह रही कि दबंगों ने खुद इस अमानवीय घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को देखते हुए एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

Releated Posts

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 12-5-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में एनएएमएस यूपी सेल का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

9 महीनों में क्या कर लेंगे… योगी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश का तंज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 9 साल बनाम 9 महीने: कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला…

ByByHindustan Mirror News May 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top