• Home
  • मुजफ्फरनगर
  • मुजफ्फरनगर में हिंदू संगठनों का विशाल प्रदर्शन, पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका
Image

मुजफ्फरनगर में हिंदू संगठनों का विशाल प्रदर्शन, पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 2 मई : 2025,

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हिंदू संगठनों के आह्वान पर पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में पाकिस्तान के झंडे को कुचला गया और आतंकवाद के पुतले को भी फूंका गया।

यह प्रदर्शन शुक्रवार शाम को हुआ, जब शहर के बाजार बंद रहे और व्यापारी व हिंदू संगठन के नेता टाउनहॉल पर एकत्र हुए। इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की गई और पाकिस्तान पर कड़ा हमला करने की मांग की गई।

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों को निर्ममता से हत्या कर दी थी, जिसके बाद यह विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी बार-बार ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं, और उनकी यह हरकत निंदनीय है।

इस अवसर पर बघरा आश्रम के संस्थापक यशवीर महाराज भी उपस्थित थे और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

Releated Posts

सर्वखाप महापंचायत में 11 प्रस्ताव पारित, प्रेम विवाह, लिव-इन और समलैंगिकता का विरोध

मुजफ्फरनगर।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:ऐतिहासिक गांव सोरम में आयोजित तीन दिवसीय सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत के अंतिम दिन समाज में फैली…

ByByHindustan Mirror News Nov 19, 2025

स्कूटी का कटा 20 लाख का चालान, मालिक ने देखा तो उड़े होश…

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जब पुलिस ने एक स्कूटी…

ByByHindustan Mirror News Nov 8, 2025

मुजफ्फरनगर: युवती से छेड़छाड़ का आरोप, बुजुर्ग को भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 01 जुलाई 2025 मुजफ्फरनगर। शहर के खालापार क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर के पास एक…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2025

मुजफ्फरनगर में नकली नोटों का बड़ा खुलासा: 15.16 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 01 जुलाई 2025 मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना पुलिस ने नकली नोट छापने और सप्लाई करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top