• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • सेना की वीरांगना पर जातीय टिप्पणी, रामगोपाल यादव पर भड़के CM योगी
Image

सेना की वीरांगना पर जातीय टिप्पणी, रामगोपाल यादव पर भड़के CM योगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑15 मई : 2025
उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय नया विवाद खड़ा हो गया जब समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति को लेकर टिप्पणी कर दी। मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए इस बयान को लेकर विपक्ष ने उन्हें जातिवादी मानसिकता से ग्रसित बताया है।

रामगोपाल यादव का बयान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चित अधिकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर था, जिसमें उन्होंने उनकी जाति का उल्लेख करते हुए टिप्पणी की। इस बयान को लेकर भाजपा समेत अन्य दलों ने सपा और यादव पर तीखा हमला बोला है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इस बयान की निंदा करते हुए लिखा:

“सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती है। भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक ‘राष्ट्रधर्म’ निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है।
यह वही मानसिकता है, जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में राष्ट्रभक्ति तक को बांटने का दुस्साहस करती है। इस विकृत जातिवादी सोच को जनता फिर जवाब देगी।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी सपा सांसद की तीखी आलोचना करते हुए कहा:

“विंग कमांडर व्योमिका सिंह का अपमान केवल व्योमिका सिंह का ही नहीं बल्कि भारत की हर बेटी का अपमान है।
जाति के आधार पर हमारी वीरांगना का अपमान कर समाजवादी पार्टी ने अपनी नीच मानसिकता और महिला विरोधी सोच को उजागर किया है। यह नया भारत है जहां पहचान जाति से नहीं बल्कि क्षमता से होती है। दलितों का अपमान हिंदुस्तान नहीं स्वीकार करेगा।”

गौरतलब है कि इस मामले पर अब तक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी को भी राजनीतिक गलियारों में संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है।

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

2027 का चुनाव हर हाल में जीतना होगा, डिलिमिटेशन के बाद आम चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा प्रमुख बोले- वोट का अधिकार बचाना जरूरी, युवाओं के आंदोलन को बताया बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Jul 27, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top