• Home
  • अलीगढ
  • बेलगाम बारातघरों पर एडीए का शिकंजा, 153 को नोटिस, एक सील
Image

बेलगाम बारातघरों पर एडीए का शिकंजा, 153 को नोटिस, एक सील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ में बिना पार्किंग सुविधा के चल रहे बारातघरों पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को एडीए की टीम ने अनूपशहर रोड स्थित मंजूरगढ़ी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक बारातघर को सील कर दिया। वहीं, शहर और देहात क्षेत्रों में संचालित 153 मैरिज होम्स और गेस्ट हाउसों को नोटिस जारी किए गए हैं।

‘हिन्दुस्तान’ अखबार के “पार्किंग का पंगा” अभियान के बाद एडीए ने यह कदम उठाया। जांच में पाया गया कि अधिकांश बारातघर पार्किंग व्यवस्था के नाम पर केवल सड़कों का ही उपयोग कर रहे हैं, जिससे शादी सीजन में घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। लाखों रुपये किराया लेने वाले ये बारातघर पार्किंग की व्यवस्था नहीं रखते, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

डीएम संजीव रंजन ने शहर में जाम की बढ़ती समस्या पर एडीए से रिपोर्ट मांगी थी। एडीए के अनुसार, वर्ष 2025 तक 103 भवनों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है, जबकि 13 प्रतिष्ठानों के बेसमेंट खाली करवाकर पार्किंग के लिए उपयोगी बनाए गए हैं। अब ऐसे सभी अवैध बारातघर, गेस्ट हाउस, होटल व बैंक्वेट हॉल के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई अगले सप्ताह से शुरू होगी।

एडीए उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने बताया कि जिन भवनों में पार्किंग व्यवस्था नहीं है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकतानुसार उन्हें सील किया जाएगा।

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट के पास एडीए की पहली औद्योगिक योजना को मंजूरी, 400 करोड़ बजट प्रस्तावित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ में विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने वित्तीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 31, 2026

उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अफसरों के तबादले, 13 जिलों के बदले पुलिस कप्तान, देखें लिस्ट..

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शासन ने सोमवार को 13 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 27 आईपीएस अफसरों का तबादला…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 30-3-2026

1. ओलंपियन जफर इकबाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डजफर इकबाल को ‘मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

सीएसएम के 20 छात्रों का यूपीपीएससी 2024 में चयन, निःशुल्क कोचिंग ने फिर रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मण्डलायुक्त के मार्गदर्शन और प्रशासनिक टीम की मेहनत से मिली बड़ी सफलता अलीगढ़, 30 मार्च…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top