• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • नेशनल हेराल्ड मामले पर गरमाई सियासत: अखिलेश यादव का कांग्रेस और ईडी पर तीखा हमला, बोले- ‘ईडी को कर देना चाहिए खत्म’
Image

नेशनल हेराल्ड मामले पर गरमाई सियासत: अखिलेश यादव का कांग्रेस और ईडी पर तीखा हमला, बोले- ‘ईडी को कर देना चाहिए खत्म’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 16 अप्रैल: 2025,

लखनऊ/ओडिशा:
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर एक बार फिर भारतीय राजनीति में हलचल मचा दी है। ओडिशा दौरे के दौरान उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर जमकर निशाना साधा।

ईडी की भूमिका पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि नेशनल हेराल्ड से ज़्यादा सवाल ईडी पर उठने चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “ईडी कांग्रेस की ही देन है, और आज वही ईडी कांग्रेस के लिए परेशानी बन गई है।”
उन्होंने एक बड़े पत्रकार से बातचीत का हवाला देते हुए कहा, “आर्थिक अपराधों से निपटने के लिए पहले से ही कई संस्थाएं हैं, फिर ईडी की जरूरत क्या है? इसे खत्म कर देना चाहिए।”

सीएम योगी पर भी किया पलटवार

सीएम योगी आदित्यनाथ के “डंडे” वाले बयान पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा, “जो लोग उत्तर प्रदेश को अंडा बना दिए हैं, वो अब डंडे की बात कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की कोशिश होगी कि ओडिशा में भी उसकी उपस्थिति मजबूत हो और संगठन का विस्तार किया जाए।

क्या है नेशनल हेराल्ड मामला?

15 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड केस में 988 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है।
विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने नौ अप्रैल को दाखिल चार्जशीट की समीक्षा की और अब अगली सुनवाई की तारीख 25 अप्रैल, 2025 तय की गई है।

चार्जशीट में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम भी आरोपी के तौर पर दर्ज हैं। इसके अलावा, यंग इंडियन, डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड और सुनील भंडारी को भी आरोपी बनाया गया है।

राजनीतिक गर्माहट बढ़ी

नेशनल हेराल्ड मामले में आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसता दिख रहा है और दूसरी ओर, विपक्ष इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहा है। अखिलेश यादव की ओर से ईडी को खत्म करने की मांग और कांग्रेस पर तंज के बाद सियासी तापमान और बढ़ गया है।

Releated Posts

UP: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ फेरबदल, हर जिले को प्रतिनिधित्व देकर संतुलन साधेगी बीजेपी

लखनऊ/हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी रणनीति…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

महिला पुलिसकर्मी से उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्य आरक्षी बर्खास्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ललितपुर में 4 माह की जांच के बाद बड़ी कार्रवाईललितपुर जनपद में महिला पुलिसकर्मी को…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

5 दिन की नवजात का सौदा: अस्पताल संचालिका समेत कई गिरफ्तार, बड़ा रैकेट उजागर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज खुलासाGreater Noida के Bisrakh क्षेत्र स्थित Navjeevan Hospital में 5 दिन…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

कोरोना काल में देश ने मिलकर कठिन समय का सामना किया, वही एकजुटता दोबारा दिखानी होगी-पीएम मोदी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: देश में बदलते वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top