• Home
  • UP
  • अलीगढ़: डिंपल बनी आपातकालीन प्राथमिक उपचार कौशल प्रतियोगिता की विजेता
Image

अलीगढ़: डिंपल बनी आपातकालीन प्राथमिक उपचार कौशल प्रतियोगिता की विजेता

अलीगढ़। खिरनी गेट स्थित बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन संस्थान के सभागार में आयोजित आपातकालीन प्राथमिक उपचार कौशल प्रतियोगिता में कु. डिंपल ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में कु. कुनाल गौर द्वितीय, कु. दिव्या तृतीय, कु. विशाखा चतुर्थ और कु. नौरीन पंचम स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और सही प्राथमिक उपचार देने की दक्षता, तत्परता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के निदेशक मनीष बिट और निदेशिका रूचि शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती स्वास्थ्य आपात स्थितियों को देखते हुए ऐसे कौशल का होना अति आवश्यक है। उन्होंने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान करते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता न केवल उनकी व्यक्तिगत दक्षता बढ़ाती है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य सुरक्षा को भी मजबूत बनाती है। निदेशक ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे इस तरह की कौशल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने ज्ञान और व्यवहारिक दक्षता को और निखारें।

नेशनल हेड प्रशान्त शर्मा और जी.एन.एम. अंजली ने भी प्रतिभागियों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कौशल जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता में छात्रों ने त्वरित निर्णय क्षमता, सही तकनीक और संयम के साथ आपातकालीन स्थितियों में कार्य करने की कला दिखाई।

इस अवसर पर सुमित तोमर, पूजा गुप्ता, जागृति शर्मा, ईशा माहौर, हिमांशी सैनी, अपर्णा वार्ष्णेय, भावना, अंजली, दिलीप, हरीश और आकाश सहित अनेक शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता ने युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता और आपातकालीन कौशल को बढ़ावा दिया। #बिट परिवार की तरफ़ से विजयी प्रतिभागियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ दी गईं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

प्रतिभागियों की सफलता ने यह साबित कर दिया कि जब युवा शक्ति हुनर और अभ्यास में निपुण हो, तो कोई भी चुनौती उन्हें रोक नहीं सकती और उनके सपनों को साकार होने में समय नहीं लगता।

Releated Posts

कोरोना काल में देश ने मिलकर कठिन समय का सामना किया, वही एकजुटता दोबारा दिखानी होगी-पीएम मोदी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: देश में बदलते वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

यूपी पुलिस में बंपर भर्ती,1900 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कई पदों पर सीधी भर्ती का मौकाउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केंद्र सरकार का बड़ा फैसलाप्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने Jal Jeevan…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top