हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 7 मई : 2025,
अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने आंखों से दिव्यांग भिखारी से धोखाधड़ी कर पैसे छीनने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक रोजाना भिखारी से 100 रुपये के नोट को 500 रुपये का बताकर उससे पैसे ऐंठ लेता था। इस धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई थी।
तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
















