• Home
  • अलीगढ
  • सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत अलीगढ़ को मिला 3750 लाभार्थियों का लक्ष्य
Image

सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत अलीगढ़ को मिला 3750 लाभार्थियों का लक्ष्य

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 8 अप्रैल: 2025: अलीगढ़,

अलीगढ़, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अलीगढ़ जनपद को 3750 लाभार्थियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र कुमार ने लीड बैंक मैनेजर और जिले के सभी बैंकों के समन्वयकों को इस बाबत सूचित किया है।

लक्ष्य के अनुसार आर्यावर्त ग्रामीण बैंक को 860, केनरा बैंक को 501, पंजाब नेशनल बैंक को 491, भारतीय स्टेट बैंक को 471, एचडीएफसी बैंक को 164, बैंक ऑफ बड़ौदा को 163, एक्सिस बैंक को 115, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक को 129-129 तथा आईसीआईसीआई बैंक को 105 लाभार्थियों का लक्ष्य आवंटित किया गया है।

संयुक्त आयुक्त ने स्पष्ट किया कि गत वर्ष के लंबित आवेदन पत्रों के नवनीकरण की आवश्यकता नहीं है। पोर्टल पर उपलब्ध आवेदन पत्रों पर शीघ्र स्वीकृति या अस्वीकृति की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने बताया कि ऋण वितरण के तीन माह के भीतर प्रशिक्षण या कौशल प्रमाण-पत्र अपलोड किया जाना अनिवार्य है, लेकिन ऋण वितरण से पूर्व प्रशिक्षण की बाध्यता नहीं है।

उन्होंने अपेक्षा जताई कि ऐसे लाभार्थियों की सूची, जिन्होंने अभी तक प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है, जिला उद्योग केंद्र को शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा सके। माहवार लक्ष्य आवंटन के निर्देश प्राप्त होते ही सभी बैंकों को सूचित कर दिया जाएगा। लीड बैंक मैनेजर और क्षेत्रीय प्रबंधकों से अनुरोध किया गया है कि वे जिला समन्वयकों को आवश्यक दिशा-निर्देश स्वयं भी उपलब्ध कराएं।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 3-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू मेडिकल कॉलेज में उन्नत ऑन्कोलॉजी व न्यूक्लियर मेडिसिन सेंटर की स्थापना अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Feb 3, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 2-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू में 73वां अली डे समारोह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में अली सोसाइटी के…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अलीगढ़ महोत्सव-2026 में ज्ञान का महाकुंभ, 7 से 13 फरवरी तक सजेगा भव्य पुस्तक मेला

पुस्तक प्रेमियों के लिए निःशुल्क प्रवेश, साहित्य और संस्कृति का अनूठा संगम हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 2 फरवरी 2026राजकीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अमृत सरोवर 2.0 से शहर की तीन पोखरों को मिलेगी नई पहचान-नगर निगम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 02 फरवरी 2026 ,नगर निगम अलीगढ़ द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top