• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: दूल्हे के चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या, 19 बाराती घायल
Image

अलीगढ़: दूल्हे के चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या, 19 बाराती घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र के गांव जगतपुर में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन पक्ष में हुए भीषण संघर्ष ने खुशी को मातम में बदल दिया। आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र रामबाग निवासी ओमवीर के बेटे राहुल की बारात लक्ष्मी फ़ार्म हाउस पहुंची थी। जयमाला कार्यक्रम के बाद बाराती भोजन कर रहे थे कि तभी विवाद की चिंगारी भड़क उठी।

बाराती मनवीर सिंह के अनुसार, लड़की पक्ष के कुछ युवक उनके एक साथी को बहला-फुसलाकर बाहर ले गए और उसके कपड़े उतरवाकर फोटो खींचने लगे। आरोप है कि उससे पैसे भी छीन लिए गए। यह बात पता चलने पर विनय चौधरी और अन्य बाराती विरोध जताने पहुंचे। तभी दुल्हन पक्ष के 10-15 लोग लाठी-डंडों के साथ उन पर टूट पड़े। हमला इतना जबरदस्त था कि विनय चौधरी (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने पहुंचे अन्य रिश्तेदारों और बारातियों को भी बेरहमी से पीटा गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया। घटना में दूल्हा पक्ष के 19 लोग घायल हुए।

विनय चौधरी की हालत बिगड़ने पर पहले उन्हें स्वास्थ्य केंद्र और फिर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की डेढ़ वर्ष की एक बच्ची है। हमले की भयावहता के बीच दूल्हा राहुल भी लापता हो गया, जिसके बाद उसकी मां को सदमे में हार्ट अटैक आ गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बारातियों को अस्पताल भिजवाया तथा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी के अनुसार, शिकायत पर जोगेंद्र, ज्ञानप्रकाश, पुष्पेंद्र, जयंत, गुल्लू उर्फ प्रवीन, अतुल, मनोज, नरेश, विवेक और आकाश सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, वहीं बारात पक्ष के कई लोग मौके से भाग गए और उनके घरों पर भी ताला मिला।

विवाद के बावजूद पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन की विदाई रात में करा दी गई। दूल्हा-दुल्हन नोएडा की एक निजी कंपनी में साथ काम करते हैं और उनकी लव मैरिज को पारिवारिक सहमति से अरेंज मैरिज का रूप दिया गया था।

Releated Posts

उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अफसरों के तबादले, 13 जिलों के बदले पुलिस कप्तान, देखें लिस्ट..

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शासन ने सोमवार को 13 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 27 आईपीएस अफसरों का तबादला…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 30-3-2026

1. ओलंपियन जफर इकबाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डजफर इकबाल को ‘मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

सीएसएम के 20 छात्रों का यूपीपीएससी 2024 में चयन, निःशुल्क कोचिंग ने फिर रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मण्डलायुक्त के मार्गदर्शन और प्रशासनिक टीम की मेहनत से मिली बड़ी सफलता अलीगढ़, 30 मार्च…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

‘खादी 2.0’ की ओर बढ़ता अलीगढ़: परंपरा से ट्रेंड तक का तेज़ सफर

अलीगढ़, 29 मार्च 2026 ,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खादी को पारंपरिक परिधानों की सीमाओं से बाहर निकालकर आधुनिक फैशन और…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top