• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: नगर आयुक्त ने 30 ट्रक सिंगल यूज प्लास्टिक को कराया नष्ट
Image

अलीगढ़: नगर आयुक्त ने 30 ट्रक सिंगल यूज प्लास्टिक को कराया नष्ट

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ नगर निगम ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक उत्पादों का बड़े पैमाने पर निस्तारण किया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की मौजूदगी में बुधवार को नगर निगम की टीम ने ए टू ज़ेड प्लांट पर लगभग 30 ट्रक प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों को नष्ट किया। ये सभी उत्पाद 19 सितंबर को रघुवीरपुरी क्षेत्र निवासी वैभव गुप्ता के गोदाम से जब्त किए गए थे, जिनकी बाजार कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई है।

नगर आयुक्त ने कार्रवाई की निगरानी स्वयं की और सुनिश्चित किया कि कोई भी प्रतिबंधित प्लास्टिक पुनः उपयोग में न आए। इस कार्यवाही में 4 कैटल क्रेचर, 10 टिप्पर और 10 ट्रैक्टरों की मदद ली गई। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, अधिशासी अभियंता अजय कुमार सक्सेना, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश कुमार वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक प्रकाश सिंह, रामजीलाल, खचेन्द्र सिंह, योगेंद्र यादव और विशन सिंह ने निस्तारण प्रक्रिया की निगरानी की।

नगर आयुक्त ने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है, नालों के अवरुद्ध होने और जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं, साथ ही यह जनस्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। गोदाम स्वामी वैभव गुप्ता पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम-2016 के तहत 1,00,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम की यह कार्रवाई आने वाले समय में नज़ीर बनेगी। अब जो भी व्यक्ति सिंगल यूज़ प्लास्टिक का निर्माण, बिक्री या उपयोग करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अलीगढ़ को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लगातार निगरानी जारी रहेगी और शहर की जनता को भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेना होगा।

इस कदम से अलीगढ़ शहर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करेगा।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 9-3-2026

1. एनएसएस द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) यूनिट द्वारा अंतरराष्ट्रीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 9, 2026

ऑडिट रिपोर्ट के बिंदुओं पर जिला पंचायत प्रशासन गंभीर

पारदर्शिता व वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश, प्रक्रियाओं की हो रही समीक्षा अलीगढ़, 9 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Mar 9, 2026

हिंदू धर्म व मुख्यमंत्री की माता पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में खैर विधायक ने की शिकायत, कार्रवाई की मांग

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर खैर विधानसभा क्षेत्र के विधायक…

ByByHindustan Mirror News Mar 9, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 72 महिलाओं को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित अलीगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला…

ByByHindustan Mirror News Mar 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top