हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
अलीगढ़, 04 अप्रैल 2026 : हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र स्थित बाल देखरेख संस्थान लाड़वा में रह रहा एक मूकबधिर बालक लापता हो गया है। इस संबंध में प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ़ अंकित राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बालक के अचानक गायब होने से प्रशासन और संस्थान में चिंता का माहौल है।

उन्होंने आम जन से अपील की है कि बालक की तलाश में सहयोग करें। यदि किसी व्यक्ति को बालक के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है या वह कहीं दिखाई देता है, तो तत्काल इसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ़ के कार्यालय को दें।
प्राधिकरण ने कहा है कि आपकी सतर्कता और सहयोग से बालक को सुरक्षित खोजा जा सकता है। समाज के सभी वर्गों से इस मानवीय कार्य में भागीदारी की अपील की गई है।














