• Home
  • बहराइच
  • बहराइच सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 14 घायल
Image

बहराइच सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 14 घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 15अप्रैल: 2025,

वलीमा समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी लोग

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। गोंडा-बहराइच मार्ग पर स्थित खूंटेहना चौकी के पास काटिलिया गांव में एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मची चीख-पुकार, राहगीरों में हड़कंप

घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस कारण गोंडा-बहराइच मार्ग पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल भेजा गया।

मृतक और घायल एक ही गांव के निवासी

बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक व घायल सभी हीरापुर गांव (थाना हुजूरपुर) के निवासी हैं। वे सभी पयागपुर थाना क्षेत्र के कोलुहवा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां वलीमा समारोह में शामिल होने के लिए ऑटो से जा रहे थे।

मृतकों की पहचान

हादसे में जिन पांच लोगों की मौत हुई, उनकी पहचान इस प्रकार की गई है:

  • अजीम (12 वर्ष)
  • फहद (05 वर्ष)
  • मरियम (65 वर्ष)
  • अमजद (45 वर्ष)
  • मुन्नी (45 वर्ष)

घायलों की सूची और स्थिति

हादसे में घायल हुए 14 लोगों में से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घायलों के नाम इस प्रकार हैं:

  • जुनाब (60 वर्ष)
  • वाजिद (04 वर्ष)
  • वहीजाद (18 वर्ष)
  • निशा (16 वर्ष)
  • कलीमुननिशा (40 वर्ष)
  • तबस्सुम (18 वर्ष)
  • सानिया (22 वर्ष)
  • सबा (15 वर्ष)
  • नाजमा (45 वर्ष)
  • सलीमुन (50 वर्ष)
  • जैतूना (05 वर्ष)
  • गुलजहां (32 वर्ष)
  • गुलप्सा (06 वर्ष)
  • अहद (04 वर्ष)

इनमें से गुलजहां, गुलप्सा और अहद को छोड़कर सभी 11 घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस ने यातायात बहाल कराया

हादसे के बाद सड़क पर लगे जाम को हटाने के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस व ऑटो को हटवाया और यातायात को फिर से सुचारू किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया गया है।

Releated Posts

वाह रे नौनिहालों का भविष्य! बहराइच में सर्व शिक्षा अभियान की किताबें कबाड़ी की दुकान पर मिलीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से शिक्षा व्यवस्था को झकझोर देने वाला मामला सामने आया…

ByByHindustan Mirror News Feb 19, 2026

बहराइच में पहली बार आयोजित होगा महाराजा सुहेलदेव विजय मेला, सीएम योगी आज करेंगे भव्य उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 10 जून 2025 बहराइच, लखनऊ। बहराइच के चित्तौरा में 11 जून को महाराजा सुहेलदेव…

ByByHindustan Mirror News Jun 10, 2025

बहराइच: सीएम योगी के दौरे से पहले बहराइच में मिला विस्फोटक का जखीरा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार, 8 जून 2025 बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 8, 2025

बहराइच में पुलिस मुठभेड़: चार शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 बहराइच/फखरपुर। यूपी के बहराइच जिले में पुलिस और क्राइम ब्रांच…

ByByHindustan Mirror News Jun 2, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top