• Home
  • Delhi
  • बिहार चुनाव: 18 जिलों की 121 सीटों पर नामांकन शुरू, 17 अक्टूबर तक भर सकेंगे पर्चे
Image

बिहार चुनाव: 18 जिलों की 121 सीटों पर नामांकन शुरू, 17 अक्टूबर तक भर सकेंगे पर्चे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर प्रत्याशी अब औपचारिक रूप से मैदान में उतरने लगे हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तय की गई है, जबकि मतदान 6 नवंबर को होगा। इस चरण में एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। लगभग 8.5 लाख कर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें 2.5 लाख पुलिस बल भी शामिल हैं। पहली बार सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनके साथ 38 पुलिस पर्यवेक्षक और 67 व्यय पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे।

पटना जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों में भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रत्याशियों को केवल तीन गाड़ियों के साथ आने की अनुमति है और उन्हें करगिल चौक से पैदल नामांकन स्थल तक पहुंचना होगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं — बॉडीगार्ड्स, हथियार और निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

नामांकन पत्र दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को 10 हजार रुपये और एससी-एसटी प्रत्याशियों को 5 हजार रुपये शुल्क देना होगा। मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशी एक प्रस्तावक के साथ पर्चा भर सकते हैं, जबकि निर्दलीय या छोटे दलों के प्रत्याशियों को 10 प्रस्तावक देने होंगे। चुनाव खर्च की सीमा 40 लाख रुपये तय की गई है।

Releated Posts

गुजरात में UCC बिल पास: धोखाधड़ी से शादी पर 7 साल की सजा, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

7 घंटे की बहस के बाद विधानसभा में ध्वनि मत से पारित, कांग्रेस और मुस्लिम विधायकों का विरोध…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

नया मोबाइल भी जेल भिजवा सकता है,एक मैसेज से बच सकते हैं जेल जाने से

IMEI नंबर से करें फोन की जांच आज के समय में नया मोबाइल खरीदना आम बात है, लेकिन…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

अब बिना सेट-टॉप बॉक्स के टीवी देखेंगे लोग, सरकार की नई पहल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सूचना एवं प्रसारण मंत्री Ashwini Vaishnaw ने देश में टीवी देखने के तरीके को बदलने…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर US कोर्ट सख्त: बच्चों की सुरक्षा में चूक पर मेटा पर 3100 करोड़ का जुर्माना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ न्यू मेक्सिको जूरी का बड़ा फैसलाअमेरिका के न्यू मेक्सिको में सोशल मीडिया दिग्गज Meta को…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top