• Home
  • अलीगढ
  • भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान’ : अलीगढ़ में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
Image

भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान’ : अलीगढ़ में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान’ के अंतर्गत जिला स्तर पर आयोजित कार्यशाला आज अलीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उद्घाटन व विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि मानवेन्द्र सिंह लोधी तथा जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह ‘लाला प्रधान’ ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यशाला में जिले भर से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।


कार्यशाला तीन सत्रों में संपन्न हुई , प्रथम सत्र उद्घाटन सत्र , द्वितीय सत्र – विधानसभावार चर्चा , त्रतीय सत्र – समाधान सत्र रहा ।
कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए मुख्य मानवेन्द्र सिंह लोधी ने भाजपा की रीति-नीति, संगठनात्मक संरचना और कार्यकर्ता-आधारित राजनीति के मूल सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, संगठनात्मक कौशल विकसित करना और सामाजिक सरोकारों के प्रति जिम्मेदारी को और अधिक प्रभावी बनाना है। प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को मैदान में काम करते समय आने वाली सामान्य चुनौतियों, संवाद शैली, जनसंपर्क की बारीकियों तथा संगठनात्मक अनुशासन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह ‘लाला प्रधान’ ने अपने संबोधन में कहा, “प्रशिक्षित कार्यकर्ता पार्टी और समाज के लिए सदैव उपयोगी सिद्ध होता है। प्रशिक्षण से न केवल व्यक्तित्व का विकास होता है, बल्कि संगठन की कार्यक्षमता भी मजबूत होती है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पूर्ण समर्पण और सक्रियता के साथ सहभागिता सुनिश्चित करें।

कार्यशाला में यह भी स्पष्ट किया गया कि अभियान के अंतर्गत पहले मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंडल स्तर के प्रशिक्षण वर्ग 24 घंटे के होंगे, जो 7 मार्च से 13 अप्रैल के मध्य संपन्न किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके उपरांत जिला स्तर के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे, जिनमें संगठन के विभिन्न आयामों और समसामयिक मुद्दों पर गहन चर्चा की जाएगी।

मंचासीन अतिथियों ने भी अपने विचार साझा करते हुए संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक शिवनारायण शर्मा ने कुशलतापूर्वक किया। सह-संयोजक के रूप में जिला, चौ नथ्थी सिंह ने अपने विचार रखे , श्रीमती सत्या सिंह ने पंच परिवर्तन पर अपने विचार रखे , मंत्री अवध सिंह बघेल ने कहा कि कार्यकर्मों का संयोजन और आयोजन बेहतर और सुदृढ़ होगा , तथा सोशल मीडिया प्रभारी देवेन्द्र राजपूत ने नवाचार पर अपने विचार रखे।

समापन सत्र में कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से संगठनात्मक दक्षता और वैचारिक स्पष्टता को नई दिशा देने का संदेश कार्यशाला का प्रमुख निष्कर्ष रहा। भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभियान से पार्टी के जमीनी ढांचे को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद और सेवा की भावना को नई गति प्राप्त होगी।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह , ठा शल्यराज सिंह ,अनेक पाल सिंह ,मनोज प्रमुख, हरेन्द्र सिंह , गौरव शर्मा, सुरेश सिंह, राकेश सिंह , मानव महाजन , राजेश राना , हरीशंकर गौड , मुकेश लोधी, भरत राजपूत , आशा सिंह , अनीता सिंह , ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह , पूजा दिवाकर , अरुण फौजी , चैयरमैन डीएस भारती , संजय चौधरी , आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 9-4-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू शिक्षक का शोध कार्यशाला में व्याख्यानअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पैरामेडिकल कॉलेज के फिजियोथेरेपी…

ByByHindustan Mirror News Apr 9, 2026

सनसनी: एएमयू छात्र के कमरे से हथियार व नकली नोट बरामद

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़क्वार्सी थाना क्षेत्र के एफएम टॉवर इलाके में शादी समारोह के दौरान टशनबाजी ने हिंसक…

ByByHindustan Mirror News Apr 9, 2026

अलीगढ़ में प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर भारी असमंजस: उपभोक्ता परेशान, बढ़ती शिकायतों के बीच कनेक्शन कटौती तेज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: आदेश को लेकर भ्रम, अधिकारी बोले—निर्देश नहीं मिलेअलीगढ़ में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर स्थिति…

ByByHindustan Mirror News Apr 9, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 8-4-2026

मोहसिना किदवई के निधन पर एएमयू में शोक मोहसिना किदवई के निधन पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने गहरा…

ByByHindustan Mirror News Apr 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top