• Home
  • UP
  • राधा अष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं, बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Image

राधा अष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं, बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ, 31 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने राधा अष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर लिखा—“पावन पर्व राधा अष्टमी की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई! निष्काम प्रेम, करुणा व भक्ति की साक्षात स्वरूप श्री राधा रानी जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो, यही प्रार्थना है। जय श्री राधे!”

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्ट कर कहा—“प्रेम, भक्ति और करुणा की अविनाशी ज्योति श्री राधारानी जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन। उनकी कृपा से हम सभी के जीवन में शांति, सुख एवं समृद्धि का प्रवाह बना रहे। जय श्री राधे!” वहीं, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी राधा अष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अधिकारियों के मुताबिक मथुरा के बरसाना स्थित श्री राधारानी मंदिर में 30 अगस्त से शुरू हुआ यह दो दिवसीय महोत्सव इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र है। पर्व के मुख्य आयोजन की शुरुआत रविवार सुबह से हो गई, जिसमें देशभर से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। अनुमान है कि इस आयोजन में 15 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। प्रशासन ने भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं के कड़े इंतजाम किए हैं।

यह पर्व राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और भक्ति, प्रेम तथा करुणा के संदेश का प्रतीक है।

Releated Posts

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

राजू पाल के हत्यारों को सिर आँखों पर बिठाने वाली सपा आज बिलबिला रही है -पंकज चौधरी

राजू पाल हत्याकांड को लेकर सपा पर गंभीर आरोपबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजू पाल हत्याकांड को…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top