• Home
  • अलीगढ
  • हाईवे पर थार सवारों और बाइक सवारों में झड़प, फायरिंग से मचा हड़कंप
Image

हाईवे पर थार सवारों और बाइक सवारों में झड़प, फायरिंग से मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। थाना लोधा क्षेत्र के खैरेश्वर चौकी के पास शुक्रवार को हाईवे पर थार सवारों और बाइक सवारों के बीच विवाद के बाद फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, खैरेश्वर चौराहे के पास एक थार गाड़ी में पीछे से मोटरसाइकिल टकरा गई, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला यहीं नहीं रुका — जब दोनों वाहन नादा की ओर बढ़े, तो रास्ते में फिर से झगड़ा हुआ और इसी दौरान थार सवारों द्वारा फायरिंग किए जाने का आरोप लगा है।

हालांकि, सौभाग्य से किसी को गोली नहीं लगी। घायल बताए गए लोगों को डॉक्टरों ने जांच के बाद सुरक्षित बताया है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। क्षेत्राधिकारी गभाना संजीव कुमार तोमर ने बताया कि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। तीन पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है।

Releated Posts

सनसनी: एएमयू छात्र के कमरे से हथियार व नकली नोट बरामद

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़क्वार्सी थाना क्षेत्र के एफएम टॉवर इलाके में शादी समारोह के दौरान टशनबाजी ने हिंसक…

ByByHindustan Mirror News Apr 9, 2026

अलीगढ़ में प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर भारी असमंजस: उपभोक्ता परेशान, बढ़ती शिकायतों के बीच कनेक्शन कटौती तेज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: आदेश को लेकर भ्रम, अधिकारी बोले—निर्देश नहीं मिलेअलीगढ़ में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर स्थिति…

ByByHindustan Mirror News Apr 9, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 8-4-2026

मोहसिना किदवई के निधन पर एएमयू में शोक मोहसिना किदवई के निधन पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने गहरा…

ByByHindustan Mirror News Apr 8, 2026

जनगणना-2027: स्व-गणना को जन आंदोलन बनाने की तैयारी

अलीगढ़। हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:जनगणना-2027 के तहत इस बार स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने व्यापक…

ByByHindustan Mirror News Apr 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top