• Home
  • प्रतापगढ़
  • प्रतापगढ़ में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Image

प्रतापगढ़ में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 11अप्रैल: 2025:प्रतापगढ़,

प्रतापगढ़,
जिले में निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी और शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और शिक्षा माफिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल रिएडमिशन के नाम पर छात्रों से मोटी रकम वसूल रहे हैं, जिससे अभिभावकों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने इसे शिक्षा का व्यवसायीकरण बताते हुए राज्य सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाए।

मार्च के अंत में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा, जिसमें इन स्कूलों पर कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि शिक्षा को सेवा के रूप में देखा जाए, न कि लाभ के साधन के रूप में।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Releated Posts

प्रतापगढ़ में समाज कल्याण अधिकारी आशीष सिंह ने की आत्महत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: प्रतापगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराय…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2025

प्रतापगढ़: भारत के प्रधानमंत्री के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करना सूरज के ऊपर थूकने समान है-CM योगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: संभल हिंसा रिपोर्ट पर सपा-कांग्रेस को घेराउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को…

ByByHindustan Mirror News Aug 29, 2025

धर्म परिवर्तन कराने के मामले में मौलाना गिरफ्तार, इलाके में तनाव; दूसरा आरोपी फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 27 अप्रैल: 2025, दोस्ती के बहाने सनी कोरी को फंसाया प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना…

ByByHindustan Mirror News Apr 27, 2025

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 27 अप्रैल: 2025, प्रतापगढ़ जिले के कोहड़ौर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने…

ByByHindustan Mirror News Apr 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top