• Home
  • Delhi
  • अयोध्या में PM मोदी के कार्यक्रम के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, 33 अधिकारियों की ड्यूटी शुरू
Image

अयोध्या में PM मोदी के कार्यक्रम के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, 33 अधिकारियों की ड्यूटी शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे व राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, व्यवस्था और समन्वय को सुनिश्चित करने हेतु विकास भवन में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे के निर्देशन में इस कंट्रोल रूम में 33 अधिकारियों की ड्यूटी तीन पाली में लगाई गई है। प्रत्येक पाली की अवधि 8 घंटे निर्धारित की गई है। शनिवार से यह कंट्रोल रूम विधिवत कार्य आरंभ कर चुका है।

कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी अतिथियों के आवास, गणमान्य व्यक्तियों से संवाद, आवश्यक सूचनाओं के संग्रहण, प्रशासनिक समन्वय और अन्य संचार प्रक्रियाओं को निर्बाध रूप से संचालित करना होगा। इसके लिए प्रत्येक पाली में 11-11 अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। पहली पाली की जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी महेंद्रदेव पांडेय को सौंपी गई है, जबकि दूसरी पाली का नेतृत्व जिला पंचायतराज अधिकारी अविनाश कुमार श्रीवास्तव करेंगे। तीसरी पाली के प्रभारी उपायुक्त श्रम व रोजगार उपेंद्र पाठक बनाए गए हैं। अधिकारियों की यह ड्यूटी 26 नवंबर तक जारी रहेगी।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अब लगभग नौ दिन शेष हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तैयारियों की रफ्तार और बढ़ा दी है। कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी की, जो करीब डेढ़ घंटे तक चली। बैठक में राज्य अतिथि घोषित किए जाने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए आवास व्यवस्था, सुरक्षा, लाईजन अधिकारी नियुक्ति तथा कार्यक्रम संचालन के कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम के उत्कृष्ट संचालन के लिए प्रशासनिक बैठकों का यह क्रम कार्यक्रम से एक दिन पूर्व तक जारी रहेगा। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की व्यवस्था प्रधानमंत्री के आगमन और राम नगरी के अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Releated Posts

गुजरात में UCC बिल पास: धोखाधड़ी से शादी पर 7 साल की सजा, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

7 घंटे की बहस के बाद विधानसभा में ध्वनि मत से पारित, कांग्रेस और मुस्लिम विधायकों का विरोध…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

UP: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ फेरबदल, हर जिले को प्रतिनिधित्व देकर संतुलन साधेगी बीजेपी

लखनऊ/हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी रणनीति…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

नया मोबाइल भी जेल भिजवा सकता है,एक मैसेज से बच सकते हैं जेल जाने से

IMEI नंबर से करें फोन की जांच आज के समय में नया मोबाइल खरीदना आम बात है, लेकिन…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

अब बिना सेट-टॉप बॉक्स के टीवी देखेंगे लोग, सरकार की नई पहल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सूचना एवं प्रसारण मंत्री Ashwini Vaishnaw ने देश में टीवी देखने के तरीके को बदलने…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top