• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में एक माह बाद फिर मिला कोरोना संक्रमित मरीज, हालत स्थिर
Image

अलीगढ़ में एक माह बाद फिर मिला कोरोना संक्रमित मरीज, हालत स्थिर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़, 20 जुलाई 2025
करीब एक माह बाद अलीगढ़ में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। 74 वर्षीय यह बुजुर्ग लोधा ब्लॉक के अमरपुर कोंडला गांव का निवासी है। मरीज को पहले हार्ट की समस्या के चलते आगरा रोड स्थित शेखर सराफ मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में की गई जाँच में कोविड संक्रमण की आशंका पर मरीज का आरटीपीसीआर टेस्ट निजी लैब से कराया गया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

कोरोना की पुष्टि के बाद शनिवार शाम को मरीज को दीन दयाल अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया, जहां वह फिलहाल स्थिर हालत में भर्ती है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीज को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं और लगातार निगरानी में रखा गया है।

महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शोएब ने जानकारी दी कि मरीज की स्थिति सामान्य है और तीन दिन बाद दोबारा कोविड जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले लगभग एक माह पूर्व भी शेखर सराफ अस्पताल से एक संक्रमित मरीज को रेफर किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतर्कता बरतते हुए मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान और निगरानी शुरू कर दी गई है। प्रशासन आम लोगों से अपील कर रहा है कि वे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और सावधानी बरतें।

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब जिले में कोविड मामलों में शांति बनी हुई थी। अब नए मरीज की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग फिर से सक्रिय हो गया है।

Releated Posts

कोरोना काल में देश ने मिलकर कठिन समय का सामना किया, वही एकजुटता दोबारा दिखानी होगी-पीएम मोदी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: देश में बदलते वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

यूपी पुलिस में बंपर भर्ती,1900 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कई पदों पर सीधी भर्ती का मौकाउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केंद्र सरकार का बड़ा फैसलाप्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने Jal Jeevan…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top