Image

दैनिक राशिफल – 13 अप्रैल 2025

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 13अप्रैल: 2025,

मेष

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। नया इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीद सकते हैं। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी रहेगा। परिवार में किसी की बात बुरी लग सकती है, पर आप चुप रहेंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

वृषभ

आज भागदौड़ भरा दिन रहेगा। कानूनी मामला सुलझेगा, पर मेहनत अधिक करनी होगी। कार्यक्षेत्र में पुरस्कार मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। बेवजह दूसरों के मामले में न बोलें। पुराने झगड़ों से राहत मिलेगी। कर्ज चुकाने की कोशिश करें।

मिथुन

आज आर्थिक समस्याएं परेशान करेंगी। बिजनेस में लाभ कम होने से तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी की फरमाइश पूरी कर सकते हैं। भक्ति में मन लगेगा। वरिष्ठों की सेवा करेंगे। मेहनत पर भरोसा रखें, सफलता मिलेगी।

कर्क

बिजनेस के लिए शुभ दिन। सरकारी टेंडर मिल सकता है। अतिथि के आगमन से घर में खुशी रहेगी। पूजा-पाठ का आयोजन करेंगे। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर बनाने से बचें, धोखा हो सकता है।

सिंह

आज उन्नति के अवसर मिलेंगे। पुरानी गलती उजागर हो सकती है, सावधान रहें। बॉस आपके सुझावों की तारीफ करेंगे। परिवार में किसी की सेहत चिंता का कारण बनेगी। संतान के करियर के लिए निवेश करेंगे। पढ़ाई में मेहनत रंग लाएगी।

कन्या

आज खुशखबरी मिलेगी। संतान को नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में विवाह की बाधा दूर होगी। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अफवाहों पर ध्यान न दें।

तुला

आज का दिन शुभ रहेगा। धन की योजना बनाकर चलें। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। पुराना लेनदेन परेशानी दे सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। पिताजी से सलाह लें। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक

सेहत के लिहाज से कमजोर दिन। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। बिजनेस में धन की कमी के लिए उधार ले सकते हैं। किसी निर्णय पर पछतावा होगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

धनु

तरक्की के लिए शुभ दिन। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। उधार वाहन चलाने से बचें। परिवार के साथ पिकनिक की योजना बनेगी। माताजी कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

मकर

आज मौज-मस्ती भरा दिन। राजनीति में बड़े पद की जिम्मेदारी मिल सकती है, इसका दुरुपयोग न करें। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। प्रॉपर्टी के लिए लोन मिलेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। परिवार में सरप्राइज मिल सकता है।

कुंभ

सकारात्मक परिणामों वाला दिन। हर काम में सफलता मिलेगी। सहयोगी आपकी सोच से खुश रहेंगे। बच्चों के लिए गिफ्ट ला सकते हैं। बॉस बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं। बिजनेस के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें।

मीन

धन के मामले में कमजोर दिन। पैतृक संपत्ति से नुकसान हो सकता है। धन का वादा सोचकर करें। मांगलिक उत्सव में शामिल होंगे। संतान नए कोर्स की जिद कर सकती है। विरोधियों की बातों से बचें। माताजी का पुराना रोग परेशान कर सकता है।

Releated Posts

मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाने की विधि: जानें सही तरीका, लाभ और गलती हो जाए तो क्या करें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है और इस दिन विशेष…

ByByHindustan Mirror News Nov 18, 2025

देवउठनी एकादशी से शुरू होते हैं शुभ कार्य: जानें देवोत्थान का धार्मिक महत्व

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: देवउठनी एकादशी 2025:हिंदू धर्म में देवउठनी या देवप्रबोधिनी एकादशी का विशेष महत्व है। यह पर्व…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2025

प्रीति योग और स्वाति नक्षत्र में आज होगा गोवर्धन महाराज पूजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दीपोत्सव के पंचदिवसीय पर्वों में आज गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। कार्तिक शुक्ल पक्ष…

ByByHindustan Mirror News Oct 22, 2025

धन की देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू: मूर्ख नहीं, बुद्धिमान पक्षी है विज्ञान के अनुसार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उल्लू को लेकर समाज में दो तरह की मान्यताएं हैं—एक ओर इसे मूर्ख समझा जाता…

ByByHindustan Mirror News Oct 20, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top