• Home
  • Delhi
  • दिल्ली ब्लास्ट: कांग्रेस ने ठोका सरकार पर नाकामी का ठप्पा
Image

दिल्ली ब्लास्ट: कांग्रेस ने ठोका सरकार पर नाकामी का ठप्पा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घटना को “सरकार की विफलता” बताते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रीय राजधानी, जहाँ खुफिया ब्यूरो और अन्य सुरक्षा एजेंसियाँ सक्रिय हैं, वहां इतनी बड़ी सुरक्षा चूक हुई। खड़गे ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है और इस हादसे की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को इस “गंभीर सुरक्षा विफलता” की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे मुंबई विस्फोट के समय तत्कालीन गृहमंत्री ने इस्तीफा देकर उदाहरण पेश किया था, वैसे ही शाह को भी जवाबदेही लेनी चाहिए।

इस बीच, जांच एजेंसियों को एक महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है। पुलिस ने फरीदाबाद के खंदावली गाँव के पास एक लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार (DL 10 CK 0458) बरामद की है, जो विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी से जुड़ी बताई जा रही है। फरीदाबाद पुलिस और दिल्ली स्पेशल सेल मिलकर कार की जांच में जुटी हैं।

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलएनजेपी अस्पताल जाकर घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

Releated Posts

1 अप्रैल से बदले टैक्स नियम: सैलरी, HRA और EV भत्तों पर सीधा असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई टैक्स व्यवस्था लागू, पारदर्शिता पर जोर1 अप्रैल 2026 से ‘इनकम टैक्स रूल्स 2026’ लागू…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

देश में LPG संकट खत्म होने की ओर, अमेरिका-रूस से गैस लेकर पहुंचे बड़े कार्गो शिप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: भारत में रसोई गैस (LPG) की संभावित कमी अब खत्म होती नजर आ…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

मिडिल ईस्ट तनाव पर PM मोदी की हाई-लेवल बैठक, ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: 8,931 दिन पूरे कर बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित सरकार प्रमुख

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई उपलब्धि का रिकॉर्डभारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top