• Home
  • अलीगढ
  • गौ आश्रय स्थलों के गुणवत्तापरक संचालन पर डीएम सख्त, संतोषजनक कार्य पर प्रशस्ति
Image

गौ आश्रय स्थलों के गुणवत्तापरक संचालन पर डीएम सख्त, संतोषजनक कार्य पर प्रशस्ति

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए स्पष्ट निर्देश
अलीगढ़, 28 जनवरी 2026 : जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय गौ आश्रय स्थलों से सम्बन्धित अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि गौवंश संरक्षण और गौ आश्रय स्थलों का गुणवत्तापरक संचालन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गौ आश्रय स्थलों में आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध और मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

व्यवस्थाओं की प्रगति पर हुई विस्तृत समीक्षा
बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने जनपद के सभी स्थायी एवं अस्थायी गौवंश आश्रय स्थलों में की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। डीएम ने संरक्षण, सहभागिता और निरीक्षण कार्यों में अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले खण्ड विकास अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें कार्यशैली में सुधार लाने तथा उत्तरोत्तर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संतोषजनक कार्य पर प्रशस्ति, लापरवाही पर चेतावनी
डीएम ने गौवंश संरक्षण, सहभागिता एवं निरीक्षण कार्यों में संतोषजनक प्रगति के लिए खण्ड विकास अधिकारी लोधा को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वृहद गौसंरक्षण केंद्र व चारा उत्पादन पर जोर
जिलाधिकारी ने तहसीलदार खैर को विकास खण्ड टप्पल के ग्राम पखोदना में प्रस्तावित वृहद गौसंरक्षण केंद्र के निर्माण हेतु भूमि को शीघ्र हस्तांतरित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ हो सके। इसके साथ ही आश्रय स्थलों से सम्बद्ध चारागाहों एवं गोचर भूमियों पर अधिक से अधिक चारा उत्पादन कराने तथा अतिक्रमण हटवाने के भी निर्देश दिए गए।

अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, जिला पंचायतराज अधिकारी यतेन्द्र सिंह सहित समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 3-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू मेडिकल कॉलेज में उन्नत ऑन्कोलॉजी व न्यूक्लियर मेडिसिन सेंटर की स्थापना अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Feb 3, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 2-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू में 73वां अली डे समारोह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में अली सोसाइटी के…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अलीगढ़ महोत्सव-2026 में ज्ञान का महाकुंभ, 7 से 13 फरवरी तक सजेगा भव्य पुस्तक मेला

पुस्तक प्रेमियों के लिए निःशुल्क प्रवेश, साहित्य और संस्कृति का अनूठा संगम हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 2 फरवरी 2026राजकीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अमृत सरोवर 2.0 से शहर की तीन पोखरों को मिलेगी नई पहचान-नगर निगम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 02 फरवरी 2026 ,नगर निगम अलीगढ़ द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top