• Home
  • Delhi
  • अरब सागर में हलचल :भारत-पाकिस्तान नौसेनाओं की एक ही समय पर ड्रिल, NAVAREA चेतावनी जारी
Image

अरब सागर में हलचल :भारत-पाकिस्तान नौसेनाओं की एक ही समय पर ड्रिल, NAVAREA चेतावनी जारी

अरब सागर में एक बार फिर से तनाव और गतिविधियां बढ़ गई हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बीच भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं अपने-अपने समुद्री क्षेत्रों में एक ही समय पर फायरिंग ड्रिल की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में सीजफायर के बाद भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी नौसेना की गतिविधियों को उनके तटीय इलाकों तक सीमित कर दिया था, लेकिन अब पाकिस्तानी नौसेना फिर से गहरे समुद्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रही है। इस वजह से अरब सागर में हलचल तेज हो गई है।

दोनों देशों ने नेविगेशन एरिया वॉर्निंग (NAVAREA) जारी की है, जिसके तहत मरीन ट्रैफिक को निर्धारित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। पाकिस्तान की ओर से जारी NAVAREA चेतावनी के मुताबिक 11 अगस्त सुबह 4 बजे से 12 अगस्त शाम 4 बजे तक एक निर्धारित क्षेत्र में नौसैनिक अभ्यास होगा और इस दौरान मरीन ट्रैफिक को दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

भारत की ओर से तीन NAVAREA वॉर्निंग जारी हुई हैं। पहली, ओखा तट के पास, जहां 11 अगस्त को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नौसेना फायरिंग ड्रिल करेगी। दूसरी चेतावनी पोरबंदर तट के पास है, जहां 12 अगस्त को रात 12:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक ड्रिल होगी। तीसरी चेतावनी मोरमुगाओ तट के पास जारी की गई है, जहां 13 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक फायरिंग अभ्यास होगा।

इन सभी अभ्यासों के दौरान मरीन ट्रैफिक को पूरी तरह से निर्धारित क्षेत्रों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना या टकराव से बचा जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि यह ड्रिल महज़ नियमित अभ्यास से अधिक है और मौजूदा भू-राजनीतिक हालात में इसे सामरिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। आर्मी चीफ के हालिया बयान के बाद यह गतिविधियां क्षेत्र में रणनीतिक संदेश देने की दिशा में एक और कदम मानी जा रही हैं।

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर भाजपा ज़िलाध्यक्ष ने की बिशेष बैठक, विधायक व पदाधिकारी हुए शामिल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ में आगामी 28 मार्च को होने वाले जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

गुजरात में UCC बिल पास: धोखाधड़ी से शादी पर 7 साल की सजा, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

7 घंटे की बहस के बाद विधानसभा में ध्वनि मत से पारित, कांग्रेस और मुस्लिम विधायकों का विरोध…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

नया मोबाइल भी जेल भिजवा सकता है,एक मैसेज से बच सकते हैं जेल जाने से

IMEI नंबर से करें फोन की जांच आज के समय में नया मोबाइल खरीदना आम बात है, लेकिन…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

अब बिना सेट-टॉप बॉक्स के टीवी देखेंगे लोग, सरकार की नई पहल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सूचना एवं प्रसारण मंत्री Ashwini Vaishnaw ने देश में टीवी देखने के तरीके को बदलने…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top