• Home
  • UP
  • दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सात युवक डूबे-एक युवक को बचाया, शेष को तलाशने का काम जारी
Image

दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सात युवक डूबे-एक युवक को बचाया, शेष को तलाशने का काम जारी

आगरा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आगरा में कोहराम मच गया। प्रतिमा को विसर्जित करते समय सात युवक नदी में डूब गए। इनमें से एक युवक को बचा लिया गया, जबकि छह युवकों को तलाशने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
हादसा आगरा की खेरागढ़ तहसील क्षेत्र के डूंगरवाला गांव के पास से बह रही नदी में हुआ। कुसियापुर गांव में राम नवमी के बाद गांव के लोग दुर्गा प्रतिमा को नदी में विर्सजित कर रहे थे। महिलाएं और अन्य लोग तो नदी किनारे ही रह गए, लेकिन सात युवक प्रतिमा को लेकर गहरे पानी में चले गए। नदी में आए तेज बहाव के चलते सातों युवक डूबने लगे। तभी मौके पर पहुंची पुलिस और गांव के लोगों ने किसी तरह एक युवक को नदी से निकाल लिया। हालांकि नदी से निकाले युवक की हालत गंभीर बनी हई है।


-यह युवक नदी में डूबे
सचिन व महावीर पुत्र रामवीर सिंह, ओके पुत्र किशन सिंह, भगवती पुत्र मुरारीलाल, हरेश पुत्र यादव क साथ ही गगन और ओमपाल बताए गए हैं। सभी युवक कुसियापुर गांव के रहने वाले हैं।


-लोगों ने किया रोड जाम
हादसे के बाद लोगों ने रेस्क्यू में देरी का आरोप लगाते हुए रोड जाम कर दिया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को लगाया, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। अब प्रशासन ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को लगाया है। मौके पर जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद हैं।


-प्रतिमा को विसर्जित करना था ऊंटगन नदी में
दरअसल इस प्रतिमा को ऊंटगन नदी में विसर्जित करना था। डीसीपी अतुल शर्मा ने बताया कि प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पुलिस ने ऊंटगन नदी के पुल के नीचे स्थान बनाया हुआ है। पहले यह लोग प्रतिमा को लेकर ऊंटगन नदी पहुंचे। यह लोग प्रतिमा को नदी के बीच में विसर्जित करना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने के रोका। इसके बाद लोग प्रतिमा को लेकर चले गए और बाद में डूंगरवाला नदी में विसर्जित कर दिया, जिससे हादसा हो गया। डीसीपी ने बताया कि डूबे युवकों को तलाशने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

Releated Posts

राजू पाल के हत्यारों को सिर आँखों पर बिठाने वाली सपा आज बिलबिला रही है -पंकज चौधरी

राजू पाल हत्याकांड को लेकर सपा पर गंभीर आरोपबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजू पाल हत्याकांड को…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

यूपी जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई: 26 इंजीनियर-कर्मियों पर गिरी गाज, 12 निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ लापरवाही और देरी पर सख्त रुखउत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

UP: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ फेरबदल, हर जिले को प्रतिनिधित्व देकर संतुलन साधेगी बीजेपी

लखनऊ/हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी रणनीति…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top