• Home
  • मुंबई
  • एकनाथ शिंदे के पायलट ने विमान उड़ाने से किया इनकार, 45 मिनट तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे डिप्टी सीएम
Image

एकनाथ शिंदे के पायलट ने विमान उड़ाने से किया इनकार, 45 मिनट तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे डिप्टी सीएम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025

जलगांव/मुंबई – महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के जलगांव दौरे के दौरान एक अप्रत्याशित घटनाक्रम सामने आया। शुक्रवार को मुक्ताईनगर यात्रा के बाद जब शिंदे मुंबई लौटने वाले थे, तो जलगांव एयरपोर्ट पर उनके चार्टर्ड विमान के पायलट ने उड़ान भरने से साफ इनकार कर दिया। कारण बताया गया—लगातार 12 घंटे की ड्यूटी और स्वास्थ्य संबंधी चिंता।

सूत्रों के अनुसार, पायलट ने ड्यूटी घंटे पूरे होने का हवाला देते हुए उड़ान भरने से मना कर दिया। इस फैसले से एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और शिंदे के सहयोगियों में हड़कंप मच गया। मंत्री गिरीश महाजन और गुलाबराव पाटिल ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और पायलट को मनाने का प्रयास किया।

हालात जब सामान्य नहीं हुए, तो खुद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पहल की और पायलट से सीधी बातचीत की। एयरलाइन से भी संपर्क कर पायलट को आश्वस्त किया गया। लगभग 45 मिनट तक चले इस हाईवोल्टेज घटनाक्रम के बाद पायलट उड़ान भरने के लिए तैयार हुआ।

इस दौरान डिप्टी सीएम समेत सभी लोग वेटिंग रूम में रुके रहे। अंततः विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ, लेकिन यह घटना सुरक्षा प्रोटोकॉल और उड़ान नियमों को लेकर कई सवाल भी खड़े कर गई है।

Releated Posts

अक्षय कुमार की कार का एक्सीडेंट, जुहू में तेज रफ्तार मर्सिडीज ने मचाया हादसा

जुहू में देर रात हुआ हादसामुंबई के जुहू इलाके में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में अभिनेता…

ByByHindustan Mirror News Jan 20, 2026

20 साल बाद ठाकरे भाइयों की एकजुटता, बीएमसी चुनाव के लिए संयुक्त ‘वचन नामा’ जारी

मुंबई नगर निगम चुनाव में नया सियासी मोड़मुंबई की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। करीब…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

मुंबई पवई का 6 BHK विला 8.5 करोड़ से घटकर 5 करोड़ में! वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल, लोग बोले– ‘हॉन्टेड हाउस’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मुंबई के पवई इलाके में एक लग्ज़री 6 BHK रो विला का वीडियो सोशल मीडिया…

ByByHindustan Mirror News Dec 6, 2025

रोहित का विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना तय नहीं, कोहली-हार्दिक की स्थिति भी अनिश्चित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) को अभी तक टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से यह…

ByByHindustan Mirror News Nov 13, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top