• Home
  • अलीगढ
  • सिंधौली में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से मचा हंगामा, परिजनों ने शव रखकर किया जाम
Image

सिंधौली में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से मचा हंगामा, परिजनों ने शव रखकर किया जाम

अलीगढ़,। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंधौली गांव में लेन-देन के विवाद में एक प्रॉपर्टी डीलर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने शव को एंबुलेंस में रखकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव सिंधौली निवासी मुकेश राघव उर्फ गुड्डू प्रॉपर्टी डीलर थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, 1 जून को वे पूर्व प्रधान रामकुमार सिंह के साथ गांव के पास एक जगह बैठे थे। तभी आरोपी रोनी, ऋषि और अन्य लोग वहां पहुंचे और मुकेश पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मुकेश को पहले आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें अलीगढ़ के एक और निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर अलीगढ़ पहुंचे और सिंधौली के पास जीटी रोड पर एंबुलेंस खड़ी कर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया और कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, वे जाम नहीं हटाएंगे।

सूचना मिलते ही सीओ सिविटी रमलेश कुमार के साथ गांधीपार्क, महुआखेड़ा सहित चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम को हटाया गया और मामला शांत हुआ।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

बिना सूचना मीनाक्षी ओवरब्रिज बंद, रामघाट रोड पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। सीएम ग्रिड योजना के तहत रामघाट रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी बंद, हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं; दो मरीजों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की हड़ताल…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top