• Home
  • Delhi
  • बगैर रजिस्ट्री के भी मान्य होगा पारिवारिक समझौता: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Image

बगैर रजिस्ट्री के भी मान्य होगा पारिवारिक समझौता: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

सुप्रीम कोर्ट ने पारिवारिक संपत्ति बंटवारे को लेकर अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि बिना रजिस्ट्री (अपंजीकृत) पारिवारिक समझौता भी साक्ष्य के रूप में मान्य होगा। हालांकि ऐसा समझौता संपत्ति पर टाइटल (स्वामित्व अधिकार) स्थापित नहीं कर सकता, लेकिन यह बंटवारे या पारिवारिक विवाद को साबित करने के लिए पर्याप्त होगा।

यह फैसला जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन.वी. अंजनिया की बेंच ने दिया। कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट के उन फैसलों को रद्द कर दिया जिनमें अपीलकर्ता के पक्ष के दस्तावेजों को नजरअंदाज किया गया था। मामला दो भाइयों के बीच संपत्ति विवाद से जुड़ा था, जिसमें 1972 का एक पारिवारिक समझौता और पंजीकृत त्याग-पत्र मौजूद थे। निचली अदालतों ने इन्हें मान्यता नहीं दी और संपत्ति को संयुक्त घोषित करते हुए सभी वारिसों में बराबर बांटने का आदेश दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निचली अदालतों ने कानून का गलत व्याख्या किया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पंजीकृत त्याग-पत्र अपने आप में वैध होता है और इसे लागू करने के लिए कोई अतिरिक्त शर्त नहीं होती। वहीं, अपंजीकृत पारिवारिक समझौता भी बंटवारे या सुलह को साबित करने के लिए स्वीकार्य साक्ष्य माना जाएगा।

क्या है पारिवारिक समझौता?
पारिवारिक समझौता परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति या विवाद के निपटारे का एक लिखित या मौखिक अनुबंध होता है। इसका उद्देश्य आपसी विवाद को खत्म कर परिवार में शांति और एकता बनाए रखना है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे समझौतों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि परिवार मुकदमों से बच सके और आपसी सौहार्द बना रहे।

Releated Posts

चुनाव आयोग की नई पहल: दूरदर्शन-आकाशवाणी पर प्रचार के लिए अब डिजिटल ‘टाइम वाउचर’

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: Election Commission of India ने चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

युद्ध जैसे हालात में भारत की तैयारी: तेल भंडार 64% भरे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: राज्यसभा में सरकार का बड़ा खुलासाराज्यसभा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री Suresh Gopi…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

कोरोना काल में देश ने मिलकर कठिन समय का सामना किया, वही एकजुटता दोबारा दिखानी होगी-पीएम मोदी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: देश में बदलते वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केंद्र सरकार का बड़ा फैसलाप्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने Jal Jeevan…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top