• Home
  • मेरठ,
  • दिल्ली-दून हाईवे पर कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सवार
Image

दिल्ली-दून हाईवे पर कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सवार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: शुक्रवार13 जून 2025

मेरठ, 13 जून 2025: दिल्ली-दून हाईवे पर वलीदपुर गांव के पास गुरुवार देर रात एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार चालक दानिश ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी बहन उज्मा, मुस्कान और उनकी सहेली प्रिया, वेशू निवासी चंडी मंदिर को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

पुलिस के अनुसार, हापुड़ के पिलखुवा निवासी दानिश अपनी कार से हरिद्वार से लौट रहा था। वलीदपुर गांव के पास कार के इंजन से धुआं उठता दिखा। दानिश ने तुरंत कार को हाईवे के किनारे रोका, लेकिन देखते ही देखते कार से लपटें उठने लगीं। कार में सवार युवतियों में चीख-पुकार मच गई। दानिश ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कार में रखा सामान भी नहीं बचाया जा सका।

घटना की सूचना पर दौराला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना से हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात सुचारू कराया।

Releated Posts

1600 युवाओं को बुलाकर रची गई ठगी की साजिश, मेरठ में फर्जी आर्मी भर्ती गिरोह बेनकाब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नकली परीक्षा और एडमिट कार्ड से 1600 अभ्यर्थियों को बुलाया गयामेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ…

ByByHindustan Mirror News Jan 20, 2026

मैं सरकारी गाड़ी में नहीं बैठूंगा…गाड़ी पीछे नहीं हटेगी-संगीत सोम

मेरठ में योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान संगीत सोम की गाड़ी पुलिस ने रोकी मेरठ, 20 जुलाई…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2025

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर किया स्वागत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 20 जुलाई 2025 मेरठ, 20 जुलाई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2025

मेरठ -NCR मेडिकल कॉलेज की मान्यता में घूसखोरी का मामला, बीजेपी नेता, पूर्व MLC सरोजिनी के बेटी पर मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुरुवार 03 जुलाई 2025 मेरठ | NCR मेडिकल कॉलेज, खरखौदा से जुड़े घूसकांड ने सियासी…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top