• Home
  • Delhi
  • दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में झुग्गियों में भीषण आग,
Image

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में झुग्गियों में भीषण आग,

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 27 अप्रैल: 2025,

दिल्ली के रोहिणी जिले के सेक्टर 17 स्थित श्री निकेतन अपार्टमेंट के पास बसी झुग्गियों में आज भीषण आग लग गई, जिसके बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। दिल्ली फायर सर्विस की 20 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग की घटना के बाद पुलिस और फायर सेवा के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य में जुटे हुए हैं। आग को बुझाने का काम जारी है।

शकरपुर थाना क्षेत्र में भी आग, आईटीओ के पास जंगल में लगी आग

रोहिणी में आग की घटना के बाद दिल्ली के शकरपुर थाना क्षेत्र में भी एक और आग की घटना सामने आई है। आईटीओ जाने वाले मार्ग पर स्थित जंगल में आग लग गई थी। इस आग को भी दमकल गाड़ियों ने बुझा लिया है। गीता कॉलोनी फायर स्टेशन के सब ऑफिसर भीमसेन ने बताया कि दोपहर 12:07 बजे उन्हें लक्ष्मी नगर से आईटीओ की ओर जाने वाले रास्ते पर पेड़ों में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तीन दमकल गाड़ियां तुरंत रवाना की गईं और आग पर काबू पा लिया गया। किसी भी तरह के हताहत होने की खबर नहीं है।

Releated Posts

ED के बाद दिल्ली पुलिस का अल फलाह यूनिवर्सिटी पर शिकंजा, चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यूजीसी की शिकायत पर दो एफआईआर, चार दिन की पुलिस कस्टडीप्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई…

ByByHindustan Mirror News Feb 5, 2026

मणिपुर : युमनाम खेमचंद सिंह बने 13वें मुख्यमंत्री

इंफाल, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:मणिपुर में लंबे राजनीतिक अनिश्चितता के दौर के बाद आखिरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल हो गई।…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

IIT-IIM और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में बढ़ी SC-ST छात्रों की भागीदारी, सरकार ने लोकसभा में पेश किया डेटा

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:लोकसभा के बजट सत्र के दौरान शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

एयरपोर्ट विस्तार के साथ आवागमन रहेगा सुचारू, प्रशासन ने तैयार किए ठोस वैकल्पिक मार्ग

आमजन की सुविधा सर्वोपरि, विकास के साथ नहीं होगी कोई असुविधा अलीगढ़, 04 फरवरी 2026 ,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top