• Home
  • Delhi
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
Image

दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 24 अप्रैल: 2025,

मोदीनगर में असिस्टेंट प्रोफेसर की खुदकुशी मामला: प्रताड़ना के आरोप में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

मोदीनगर। मुल्तानीमल मोदी पीजी कॉलेज (एमएम पीजी कॉलेज) के भौतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार मिश्र की खुदकुशी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में कॉलेज के दो शिक्षकों, एक चपरासी और दिल्ली विश्वविद्यालय की एक असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।

मूल रूप से जनपद चित्रकूट निवासी सुरेंद्र कुमार मिश्र एमएम पीजी कॉलेज में बतौर भौतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत थे। बीते 18 अप्रैल को उन्होंने जहरीला पदार्थ (फिनायल) पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 19 अप्रैल को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना से जुड़ा एक 1 मिनट 32 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सुरेंद्र कुमार मिश्र ने एमएम कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य कुछ लोगों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे।

मंगलवार को मृतक की पत्नी आरती ने मोदीनगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि चार लोगों की प्रताड़ना से परेशान होकर उनके पति को खुदकुशी करनी पड़ी। इस आधार पर एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने जानकारी दी कि एफआईआर में निम्नलिखित लोगों को नामजद किया गया है:

  • दिनेश कुमार – असिस्टेंट प्रोफेसर, जंतु विज्ञान विभाग, एमएम पीजी कॉलेज
  • डॉ. प्रदीप शर्मा – पुस्तकालय प्रभारी, एमएम पीजी कॉलेज
  • हेम सिंह – चपरासी, एमएम पीजी कॉलेज
  • डॉ. पायल मागो – असिस्टेंट प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय

इन चारों के खिलाफ धारा 108 (खुदकुशी के लिए प्रेरित करना) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Releated Posts

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केंद्र सरकार का बड़ा फैसलाप्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने Jal Jeevan…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

1 अप्रैल से बदले टैक्स नियम: सैलरी, HRA और EV भत्तों पर सीधा असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई टैक्स व्यवस्था लागू, पारदर्शिता पर जोर1 अप्रैल 2026 से ‘इनकम टैक्स रूल्स 2026’ लागू…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

देश में LPG संकट खत्म होने की ओर, अमेरिका-रूस से गैस लेकर पहुंचे बड़े कार्गो शिप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: भारत में रसोई गैस (LPG) की संभावित कमी अब खत्म होती नजर आ…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

मिडिल ईस्ट तनाव पर PM मोदी की हाई-लेवल बैठक, ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top