• Home
  • अलीगढ
  • जट्टारी में गर्ल्स कबड्डी लीग का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया
Image

जट्टारी में गर्ल्स कबड्डी लीग का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 14 जुलाई 2025

जट्टारी (अलीगढ़)। कस्बे के कजरार रोड स्थित मैदान पर रविवार शाम तृतीय गर्ल्स कबड्डी लीग का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान ने किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश बालियान और रेड आर्मी के कोच एनआईएस नोरज चौधरी मुख्य अतिथि रहे, जबकि मानस शिक्षा सदन होडल के प्रबंधक शिवकुमार चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

गर्ल्स कबड्डी लीग का आयोजन बालियान गर्ल्स कबड्डी एकेडमी एवं कन्या खेल प्रोत्साहन समिति के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया है, जिनमें हाथरस, एटा, इगलास, कोसोकलां, मिर्जापुर, आगरा, मथुरा और जट्टारी की टीमें शामिल हैं।

बारिश के कारण पहले दिन का मैच देरी से शुरू हुआ। रात आठ बजे के बाद पहला मुकाबला मथुरा और आगरा की टीमों के बीच खेला गया। शेष मैच सोमवार और मंगलवार को खेले जाएंगे। समापन समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद इनाम से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में कोच दलबीर सिंह बालियान, एडवोकेट यतेंद्र सिंह चौहान, गुलवीर सिंह, विजय योगी, रोहताश सिंह, विश्वनाथ परमार, अजीत अत्री, तनु शर्मा, अंकुर अग्रवाल और चेतन तायल समेत अनेक खेलप्रेमी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को खेल के जरिए आत्मनिर्भर बनाना और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

यूपी जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई: 26 इंजीनियर-कर्मियों पर गिरी गाज, 12 निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ लापरवाही और देरी पर सख्त रुखउत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

बिना सूचना मीनाक्षी ओवरब्रिज बंद, रामघाट रोड पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। सीएम ग्रिड योजना के तहत रामघाट रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

UP: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ फेरबदल, हर जिले को प्रतिनिधित्व देकर संतुलन साधेगी बीजेपी

लखनऊ/हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी रणनीति…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top