• Home
  • अलीगढ
  • उ0प्र0 फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित
Image

उ0प्र0 फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़, 08 जुलाई 2025 बहुउद्देशीय किसान कल्याण केन्द्र, क्वार्सी फार्म परिसर, अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन्स के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन यू0पी0 एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

इस गरिमामयी अवसर पर फेडरेशन के नव नियुक्त प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों – प्रान्तीय अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप चौहान, जिला महामंत्री लखन कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार शर्मा तथा संगठन मंत्री हरीश कुमार का भव्य अभिनंदन किया गया। जिला अध्यक्ष देव प्रकाश, जिला महामंत्री प्रशांत कुमार सहित संगठन के समस्त सम्मानित सदस्यों ने अतिथियों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव डॉ. राजेश चौहान, संरक्षक कैप्टन आर.के. सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष विवेक चौहान, संगठन मंत्री चमन सिंह राघव, महानगर अध्यक्ष अखिलेश तोमर एवं गायत्री परिवार के उप-जोन प्रभारी सुखभाषी जी (वानप्रस्थी), अमरीश चौहान, राहुल सिंह, योगेन्द्र सिंह, हर्ष शर्मा आदि गणमान्य व्यक्तियों ने भी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में प्रदीप चौहान ने कहा कि मिनिस्ट्रीयल कैडर के विभिन्न पदों जैसे कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक, प्रधान सहायक, प्रशासनिक अधिकारी तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पुनर्गठन एवं सृजन की आवश्यकता है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से इस मांग को प्रदेश सरकार एवं उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर संगठन मंत्री हेमंत कुमार शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री रवेन्द्र पाल सिंह, संरक्षक उमेश कुमार, रतन सिंह चौहान एवं सदस्यगण – नीरज सारस्वत, सैयद इब्ने रजा, राकेश कुमार, श्रीमती अर्चना, श्रीमती सरोज, श्रीमती दुर्गेश श्रीकान्त, नरेश, पुष्पेन्द्र, शेखर, हेमंत, गजेन्द्र सिंह राघव, रवी प्रताप, नागेन्द्र सिंह, संदीप चौहान आदि की उपस्थिति ने समारोह को गरिमा प्रदान की।

यह आयोजन न केवल संगठनात्मक एकजुटता का परिचायक बना बल्कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु ठोस पहल का संकेत भी देता है।

Ask ChatGPT

Releated Posts

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

राजू पाल के हत्यारों को सिर आँखों पर बिठाने वाली सपा आज बिलबिला रही है -पंकज चौधरी

राजू पाल हत्याकांड को लेकर सपा पर गंभीर आरोपबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजू पाल हत्याकांड को…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top