• Home
  • अलीगढ
  • दुबे पड़ाव सब्जी बाजार में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, भाजयुमो नेता पर हत्या की कोशिश का आरोप
Image

दुबे पड़ाव सब्जी बाजार में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, भाजयुमो नेता पर हत्या की कोशिश का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 2 मई : 2025,

पुरानी रंजिश में भड़की हिंसा, शिवम वाल्मीकि घायल

गांधीपार्क थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर शिवम वाल्मीकि को 1 मई की शाम दुबे पड़ाव सब्जी बाजार में गोली मारी गई। आरोप भाजयुमो मंडल अध्यक्ष यश गोयल पर लगा है, जिनके साथ अनुराग यादव भी मौजूद था। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

सीने पर सटा कर मारी गोली, आरोपी यश गोयल हिरासत में

शिवम के मुताबिक, जब वह अपने साथियों संग बाजार से गुजर रहा था, तभी यश गोयल ने आकर पहले विवाद किया और फिर पिस्टल निकाल कर सीने से सटाकर गोली मार दी। घटना के बाद यश मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

घायल शिवम बाइक से खुद पहुंचा अस्पताल, परिजनों ने किया हंगामा

गोली लगने के बाद शिवम खुद ही अपने साथी की मदद से विष्णुपुरी स्थित नर्सिंग होम पहुंचा। जानकारी मिलते ही उसके परिजन और समाज के लोग भी पहुंच गए और पुलिस की देरी पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।

भाजयुमो नेता की तरफ से लूट और धमकी के गंभीर आरोप

यश गोयल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शिवम और उसके साथियों ने उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर मारपीट और फायरिंग की गई। इस दौरान उनकी सोने की चेन टूट गई और बाइक की चाभी छीन ली गई। बाइक में रखे साढ़े चार लाख रुपये भी लूट लिए गए।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी, दोनों पक्षों पर संगीन आरोप

पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी सीओ संजीव तोमर के अनुसार, शिवम नशीले पदार्थों की तस्करी और सट्टा गतिविधियों में संलिप्त है। वहीं यश गोयल पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

2013 की घटना भी रंजिश की वजह, पहले भी हुई थी फायरिंग

यश गोयल ने यह भी बताया कि 15 अगस्त 2023 को भी शिवम पक्ष ने उसके घर पर फायरिंग की थी, जब उसने टशनबाजी का विरोध किया था। उस घटना में भी दोनों पक्षों के लोग जेल गए थे, तभी से रंजिश चली आ रही है।

Releated Posts

बिना सूचना मीनाक्षी ओवरब्रिज बंद, रामघाट रोड पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। सीएम ग्रिड योजना के तहत रामघाट रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी बंद, हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं; दो मरीजों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की हड़ताल…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top