• Home
  • अलीगढ
  • एनिमल फीडर्स का 5वां स्थापना दिवस : जीव-जन्तु रक्षार्थ उठे सैकड़ों हाथ
Image

एनिमल फीडर्स का 5वां स्थापना दिवस : जीव-जन्तु रक्षार्थ उठे सैकड़ों हाथ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 21 जुलाई 2025

अलीगढ़। पशु-पक्षियों के कल्याण और संरक्षण के लिए समर्पित युवा संगठन एनिमल फीडर्स का पांचवां स्थापना दिवस रविवार को “जीव सेवा सम्मेलन” के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। गौरैया बचाओ, प्रकृति बचाओ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में जीव-जन्तु रक्षा हेतु भावी कार्ययोजना प्रस्तुत की गई और सभी अतिथियों को संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

 एनीमल फीडर्स संस्था के गौरैया बचाओ अभियान का जलपात्र लोकार्पित कर शुभारंभ करतीं जिला  पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, पंकज धीरज आदि।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने संस्था को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि आज के डिजिटल युग में जीवों के लिए सेवा कार्य करना अनुकरणीय है। उन्होंने जिला पंचायत परिक्षेत्र में संस्था के साथ मिलकर जीव-जन्तु संरक्षण अभियान चलाने का संकल्प भी लिया। सम्मेलन अध्यक्ष और संरक्षक डॉ. पंकज धीरज ने नागरिकों से अपील की कि हर घर में जल व अन्न पात्र रखें और जन्मदिन या विशेष अवसरों पर फलदायी पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करें।

संस्था के अध्यक्ष इंजी. यशमणि जैन ने पिछले पांच वर्षों की सेवा यात्रा साझा की और बताया कि कैसे गाय, कुत्ता, चिड़िया जैसे जीवों के प्रति लोगों का प्रेम संस्था की प्रेरणा बना। बाउल ऑफ जॉय अभियान की शुरुआत अतिथियों को मिट्टी के जलपात्र भेंट कर की गई।

एनीमल फीडर्स के सम्मेलन में सम्मानित हुए जीव-जन्तु प्रेमी और मंचासीन अतिथिगण।

कार्यक्रम में विश्व भारती पब्लिक स्कूल के छात्रों ने निर्देशिका मिंटू डागौर के निर्देशन में लघु नाटिका प्रस्तुत की। डॉ. विराम वार्ष्णेय को “जीव सेवा सम्मान” प्रदान किया गया। राज्यमंत्री संदीप सिंह की शुभकामनाएं भी कार्यक्रम में पढ़ी गईं।

सम्मेलन में युक्ति गुप्ता और हिमाद्री धीरज ने मंच संचालन किया। उपस्थित प्रमुख लोगों में कृष्णा गुप्ता, राज सक्सैना, प्रशांत तौमर, युवराज मणि जैन, गौरव यादव, फाल्गुनी धीरज, केतन, मोहित, अनुष्का, स्वास्ति, अनुज, ऋतिक, हिमांशु राजपूत, मनीष, जतिन गुप्ता, सौम्या आदि शामिल रहे।

Releated Posts

बिना सूचना मीनाक्षी ओवरब्रिज बंद, रामघाट रोड पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। सीएम ग्रिड योजना के तहत रामघाट रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

UP: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ फेरबदल, हर जिले को प्रतिनिधित्व देकर संतुलन साधेगी बीजेपी

लखनऊ/हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी रणनीति…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

महिला पुलिसकर्मी से उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्य आरक्षी बर्खास्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ललितपुर में 4 माह की जांच के बाद बड़ी कार्रवाईललितपुर जनपद में महिला पुलिसकर्मी को…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

5 दिन की नवजात का सौदा: अस्पताल संचालिका समेत कई गिरफ्तार, बड़ा रैकेट उजागर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज खुलासाGreater Noida के Bisrakh क्षेत्र स्थित Navjeevan Hospital में 5 दिन…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top