• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • शाहजहांपुर में हैवानियत: गैंगस्टर पति ने पत्नी और बेटियों पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर
Image

शाहजहांपुर में हैवानियत: गैंगस्टर पति ने पत्नी और बेटियों पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 20 अप्रैल: 2025,

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां निगोही थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में एक गैंगस्टर पति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों पर तेजाब फेंक दिया। घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता रामगुनी अपने बच्चों के साथ घर के आंगन में पलंग पर सो रही थी। अचानक रात करीब 11 बजे आरोपी राम गोपाल ने अपने साथी के साथ मिलकर तेजाब से हमला कर दिया।

इस हमले में रामगुनी और उसकी एक बेटी गंभीर रूप से झुलस गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का कहना है कि वह अपने पति की आपराधिक गतिविधियों और शराब व जुए की लत के कारण पिछले 15 सालों से उससे अलग रह रही थी।

राम गोपाल पर पहले से ही लूट, चोरी, तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों के पांच मुकदमे दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है। वह शाहबाद थाना क्षेत्र का घोषित गैंगस्टर भी है।

पुलिस ने मामले में रामगुनी के बेटे की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और तेजाब बेचने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पीड़िता ने अपने और बेटियों के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

Releated Posts

कैशलेस इलाज से इनकार और क्लेम रिजेक्ट, बीमित परेशान होकर पहुंच रहे कंज्यूमर कोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दस्तावेज पूरे, फिर भी अस्पताल में कैशलेस सुविधा नहींजबलपुर। स्वास्थ्य बीमा के नाम पर आम…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

मिडिल क्लास और टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, 14 ऐलान जो सीधे जेब पर डालेंगे असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, लेकिन नियम आसान, टैक्स बोझ हल्का करने की कोशिश केंद्रीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी: वाराणसी मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर ढेर

वाराणसी।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: परिवार की रोक-टोक से उपजा तनावउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और चिंताजनक…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top