• Home
  • Delhi
  • काशी-मथुरा :राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किसी आंदोलन में शामिल नहीं होगा, स्वयंसेवक इन आंदोलनों में हिस्सा लेने के लिए स्वतंत्र हैं- भागवत
Image

काशी-मथुरा :राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किसी आंदोलन में शामिल नहीं होगा, स्वयंसेवक इन आंदोलनों में हिस्सा लेने के लिए स्वतंत्र हैं- भागवत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा ईदगाह विवाद पर स्पष्ट रुख अपनाया है। उन्होंने कहा किने यह भी स्पष्ट किया कि हिंदू मानस में काशी, मथुरा और अयोध्या का विशेष महत्व है—दो जन्मभूमि और एक निवास स्थान।

भागवत ने यह बातें “100 साल की संघ यात्रा – नए क्षितिज” कार्यक्रम के समापन अवसर पर कहीं। इस कार्यक्रम में आए लोगों के 218 सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या आंदोलन अपवाद था, जिसमें संघ अंत तक जुड़ा रहा, लेकिन भविष्य में संगठन सीधे तौर पर आंदोलनों में शामिल नहीं होगा।

संघ प्रमुख ने यह भी कहा कि मुस्लिम समाज को समझदारी दिखाते हुए स्वेच्छा से काशी और मथुरा हिंदुओं को सौंप देना चाहिए। उनके अनुसार, यह केवल तीन स्थलों की बात है और इन्हें देने से भाईचारा व सामाजिक सौहार्द और मजबूत होगा।

भागवत ने दो टूक कहा—“हर जगह मंदिर मत ढूंढो, हर जगह शिवलिंग मत खोजो। सिर्फ काशी, मथुरा और अयोध्या ही हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।” उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 2019 में अयोध्या मामले के फैसले के बाद संघ ने काशी-मथुरा पर आंदोलन न करने का ऐलान किया था, लेकिन अब स्वयंसेवक अपनी व्यक्तिगत इच्छा से इन आंदोलनों में शामिल हो सकते हैं।

Releated Posts

सीजफायर की पहल करें पीएम मोदी, युद्ध जल्द खत्म हो: उमर अब्दुल्ला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पश्चिम एशिया तनाव पर बड़ा बयानजम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने पश्चिम एशिया में जारी…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

नक्सली हथियार डाल दें, अब गोली का जवाब गोली से देंगे – अमित शाह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: अमित शाह ने लोकसभा में ‘नक्सल मुक्त भारत’ पर चर्चा का जवाब देते…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

ग्लोबल इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी पर मंथन: श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का दौरा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर विमेन में 25 मार्च 2026 को “लेट्स…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

असम विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस की ‘पांच गारंटी’ का बड़ा ऐलान, महिलाओं से हेल्थ इंश्योरेंस तक कई वादे

नई दिल्ली/असम: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले Mallikarjun Kharge ने राज्य के लिए कांग्रेस की…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top