• Home
  • UP
  • बहन से लव मैरिज बनी हत्या की वजह, हाथरस में फौजी की गोली मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार
Image

बहन से लव मैरिज बनी हत्या की वजह, हाथरस में फौजी की गोली मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

हाथरस (उत्तर प्रदेश):हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र में भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त हथियार और ईको कार बरामद की है। जांच में सामने आया है कि लव मैरिज के चलते कथित सामाजिक बदनामी इस हत्या की वजह बनी।

कोर्ट से लौटते समय की गई फायरिंग
पुलिस के अनुसार, 5 फरवरी 2026 को मृतक की बहन डौली कुमारी निवासी समदपुर ने सादाबाद थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनका भाई अखिलेश कुमार, जो भारतीय सेना में तैनात था, हाथरस कोर्ट में पेशी के लिए आया था। कोर्ट से लौटते समय वह अपने दोस्त की कार से आगरा जा रहा था। इसी दौरान चंद्रा फार्म हाउस के पास ईको कार और बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

290 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी पकड़े
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में पांच विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, सर्विलांस, ग्राउंड इंटेलिजेंस और करीब 290 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद कुरसंडा मोड़ के पास गोरी गोपाल ढाबा से बॉबी उर्फ विशाल और राजा उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया गया।

अवैध हथियार और कार बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखे और वारदात में इस्तेमाल की गई ईको कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की साजिश स्वीकार की।

लव मैरिज से जुड़ी रंजिश
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक अखिलेश ने उनकी बुआ की बेटी से लव मैरिज की थी। इस कारण समाज में उनकी बदनामी हो रही थी। इसी रंजिश में उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया।

आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

Releated Posts

यूपी जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई: 26 इंजीनियर-कर्मियों पर गिरी गाज, 12 निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ लापरवाही और देरी पर सख्त रुखउत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

UP: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ फेरबदल, हर जिले को प्रतिनिधित्व देकर संतुलन साधेगी बीजेपी

लखनऊ/हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी रणनीति…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

महिला पुलिसकर्मी से उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्य आरक्षी बर्खास्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ललितपुर में 4 माह की जांच के बाद बड़ी कार्रवाईललितपुर जनपद में महिला पुलिसकर्मी को…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

5 दिन की नवजात का सौदा: अस्पताल संचालिका समेत कई गिरफ्तार, बड़ा रैकेट उजागर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज खुलासाGreater Noida के Bisrakh क्षेत्र स्थित Navjeevan Hospital में 5 दिन…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top