• Home
  • मेरठ,
  • मेरठ: सिर कटी लाश मिलने से दहशत, 12वीं की छात्रा की पहचान, तीन युवक हिरासत में
Image

मेरठ: सिर कटी लाश मिलने से दहशत, 12वीं की छात्रा की पहचान, तीन युवक हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 5 जून 2025

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक रजवाहे में 17 वर्षीय छात्रा की सिर कटी लाश बरामद हुई। मृतका की पहचान दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव निवासी इंटरमीडिएट छात्रा आस्था के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक वारदात में ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गुरुवार सुबह बहादुरपुर गांव में खेतों की सिंचाई कर रहे एक किसान ने रजवाहे में एक युवती की सिर कटी लाश देखी, जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के खेतों और पानी में सिर की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी।

बुधवार सुबह से लापता थी आस्था

पुलिस जांच में सामने आया है कि आस्था बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजन उसे खोजते रहे और बाद में गुमशुदगी की सूचना दी गई। गुरुवार को जब पुलिस ने शव की पहचान कराई, तो आस्था की मां और भाई परतापुर थाने पहुंचे। शव की पुष्टि होते ही परिवार में कोहराम मच गया। आस्था के पिता सीआरपीएफ में तैनात हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में पोस्टेड हैं।

महरौली गांव के तीन युवक हिरासत में

पुलिस ने मामले में महरौली गांव के तीन युवकों को हिरासत में लिया है। साथ ही एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की गई है, जो इस वारदात में इस्तेमाल की गई हो सकती है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका की मां मूल रूप से महरौली गांव की रहने वाली हैं और शव भी महरौली से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर बरामद हुआ है। ऐसे में पुलिस को शक है कि यह मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस ने कहा – हर एंगल से की जा रही जांच

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की निगरानी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर पहलू पर बारीकी से काम किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Releated Posts

1600 युवाओं को बुलाकर रची गई ठगी की साजिश, मेरठ में फर्जी आर्मी भर्ती गिरोह बेनकाब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नकली परीक्षा और एडमिट कार्ड से 1600 अभ्यर्थियों को बुलाया गयामेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ…

ByByHindustan Mirror News Jan 20, 2026

मैं सरकारी गाड़ी में नहीं बैठूंगा…गाड़ी पीछे नहीं हटेगी-संगीत सोम

मेरठ में योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान संगीत सोम की गाड़ी पुलिस ने रोकी मेरठ, 20 जुलाई…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2025

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर किया स्वागत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 20 जुलाई 2025 मेरठ, 20 जुलाई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2025

मेरठ -NCR मेडिकल कॉलेज की मान्यता में घूसखोरी का मामला, बीजेपी नेता, पूर्व MLC सरोजिनी के बेटी पर मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुरुवार 03 जुलाई 2025 मेरठ | NCR मेडिकल कॉलेज, खरखौदा से जुड़े घूसकांड ने सियासी…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top