• Home
  • ग्रेटर नोएडा
  • ग्रेटर नोएडा में 118 जब्त वाहनों की नीलामी, मोहम्मद अनीस ने लगाई सबसे ऊंची बोली
Image

ग्रेटर नोएडा में 118 जब्त वाहनों की नीलामी, मोहम्मद अनीस ने लगाई सबसे ऊंची बोली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: शुक्रवार13 जून 2025

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में “ऑपरेशन क्लीन” के तहत जब्त किए गए 118 वाहनों की न्यायालय के आदेश पर नीलामी कराई गई। इस नीलामी में दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन शामिल रहे।

नीलामी प्रक्रिया को लेकर एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें सहायक पुलिस आयुक्त (तृतीय), थाना प्रभारी सूरजपुर, आरआई टेक्निकल और परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल रहे। नीलामी में भाग लेने के लिए बोलीदाताओं को 30-30 हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करनी पड़ी।

गाजियाबाद के कैला भट्टा निवासी मोहम्मद अनीस ने सबसे अधिक तीन लाख 11 हजार रुपये की बोली लगाकर नीलामी अपने नाम की। नीलाम किए गए वाहनों में 112 दोपहिया, 4 तीन पहिया और 2 चार पहिया वाहन शामिल रहे। बोली में असफल रहे अन्य प्रतिभागियों को उनकी जमा राशि लौटा दी गई है।

Releated Posts

यमुना एक्सप्रेस-वे पर नशे में धुत डॉक्टर ने दो सगे भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

ग्रेटर नोएडा | हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क…

ByByHindustan Mirror News Jan 12, 2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नहीं मिला एयरड्रोम लाइसेंस, भव्य उद्घाटन टला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्ष 2025 में प्रस्तावित उद्घाटन एक बार फिर अनिश्चितकाल…

ByByHindustan Mirror News Dec 8, 2025

नोएडा में SIR कार्य से थके BLO बोले—‘अपने खर्च पर कर रहे काम, घर तक नहीं जा पा रहे’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गौतम बुद्ध नगर में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने BLO और अन्य…

ByByHindustan Mirror News Nov 26, 2025

नोएडा जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा एशिया का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क, YEIDA ने शुरू की बड़ी पहल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास…

ByByHindustan Mirror News Nov 18, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top