• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: ईद-उल-अजहा को लेकर नगर निगम सतर्क, आयुक्त ने की धर्मगुरुओं संग बैठक
Image

अलीगढ़: ईद-उल-अजहा को लेकर नगर निगम सतर्क, आयुक्त ने की धर्मगुरुओं संग बैठक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 31 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। जून माह के पहले सप्ताह में मुस्लिम समाज का महत्वपूर्ण पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाया जाएगा। इसे लेकर नगर निगम द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने हैबिटेट सेंटर में मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

इस बैठक में ईदगाह कमेटी, ऊपरकोट जामा मस्जिद, जमालपुर ईदगाह कमेटी समेत विभिन्न मस्जिदों के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रमुख रूप से मुफ्ती जावेद, पाश्रद मुशर्रफ हुसैन मजहर, असलम नूर, गुलज़ार अहमद, गुलारे, राशिद, काज़ी अयाज़, इकबाल अहमद, मुझाहिद रज़ा आदि उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने सभी प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि परंपरागत व्यवस्थाओं को समय से और बेहतर ढंग से पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बड़ी मस्जिदों के साथ-साथ छोटी मस्जिदों में पढ़ी जाने वाली नमाज़ के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

जामा मस्जिद, ऊपरकोट, शाहजमाल, जीवनगढ़, ईदगाह जमालपुर सहित अन्य सभी स्थानों पर तीन दिनों तक होने वाली कुर्बानी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इस बैठक में नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा, अभियंता नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 3-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू मेडिकल कॉलेज में उन्नत ऑन्कोलॉजी व न्यूक्लियर मेडिसिन सेंटर की स्थापना अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Feb 3, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 2-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू में 73वां अली डे समारोह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में अली सोसाइटी के…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अलीगढ़ महोत्सव-2026 में ज्ञान का महाकुंभ, 7 से 13 फरवरी तक सजेगा भव्य पुस्तक मेला

पुस्तक प्रेमियों के लिए निःशुल्क प्रवेश, साहित्य और संस्कृति का अनूठा संगम हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 2 फरवरी 2026राजकीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अमृत सरोवर 2.0 से शहर की तीन पोखरों को मिलेगी नई पहचान-नगर निगम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 02 फरवरी 2026 ,नगर निगम अलीगढ़ द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top