• Home
  • अलीगढ
  • लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कमिश्नरी एवं कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
Image

लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कमिश्नरी एवं कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 31 अक्टूबर 2025: भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कमिश्नरी एवं कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुक्त अलीगढ़ मंडल संगीता सिंह एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

आयुक्त संगीता सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस प्रकार स्वतंत्र भारत के 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर देश को अखंड बनाया, वह उनके अद्वितीय नेतृत्व और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण है, जिसे हमें अपने आचरण में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हम सभी को देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर अपर आयुक्त अरुण कुमार, वी.के. सिंह, डीएफओ नवीन प्रकाश, एडीएम पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, किंशुक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश कुमार सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में अधिकारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Releated Posts

मिलावट के मामलों में बड़ा बदलाव: अब सीधे FIR नहीं, पहले होगी परिवाद शिकायत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़: खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों को लेकर शासन ने बड़ी नीति बदलाव करते…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

अलीगढ़ नगर निगम का 1261 करोड़ का बजट पास, 20 मिनट में खत्म हुई बोर्ड बैठक

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़। नगर निगम की शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए ₹1261…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 4-4-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू में यूपी यूके-ऐपीकोन 2026 का भव्य शुभारंभ Aligarh Muslim University के जेएन मेडिकल कॉलेज…

ByByHindustan Mirror News Apr 4, 2026

भाजपा जिला कार्यालय क्यामपुर में जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं परिचय समारोह आयोजित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय क्यामपुर में आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया…

ByByHindustan Mirror News Apr 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top