• Home
  • Delhi
  • नीतीश कुमार 20 नवंबर को 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Image

नीतीश कुमार 20 नवंबर को 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बिहार में NDA को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद एक बार फिर सत्ता का नेतृत्व तय हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवंबर को रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित NDA शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

JD(U) सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार को 19 नवंबर को विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसके बाद वे अगले दिन औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण करेंगे। वे मौजूदा विधानसभा को भंग करने की प्रक्रिया भी पूरी कर चुके हैं और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को इसकी अनुशंसा सौंप दी है।

BJP ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

नई सरकार गठन की प्रक्रिया को तेज करते हुए BJP ने केशव प्रसाद मौर्य को विधायक दल के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जबकि अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजन ज्योति सह-पर्यवेक्षक होंगे। उधर गांधी मैदान में मंच निर्माण, सुरक्षा घेरा और वीआईपी बैठने की व्यवस्था अंतिम चरण में है।

कैसा होगा मंत्रिमंडल?

NDA में सीटों के आधार पर मंत्रालयों का बंटवारा लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक:

  • RLM और HAM(S) को एक-एक मंत्री पद
  • LJP(RV) को करीब तीन मंत्री पद
  • शेष 30-31 मंत्री पद BJP और JD(U) के बीच बाँटे जाएंगे।
    इसके साथ ही दो उपमुख्यमंत्री पदों में फेरबदल और विधानसभा अध्यक्ष का पद BJP को मिलने की संभावना जताई जा रही है।
तेजस्वी यादव फिर बने Leader of Opposition

उधर, RJD ने तेजस्वी यादव को फिर से विपक्ष का नेता चुना है। NDA की प्रचंड लहर के कारण इस बार RJD सिर्फ 25 सीटों तक सिमट गई। राघोपुर से विधायक तेजस्वी दूसरी बार विपक्ष का नेतृत्व करेंगे।

Releated Posts

गुजरात में UCC बिल पास: धोखाधड़ी से शादी पर 7 साल की सजा, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

7 घंटे की बहस के बाद विधानसभा में ध्वनि मत से पारित, कांग्रेस और मुस्लिम विधायकों का विरोध…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

नया मोबाइल भी जेल भिजवा सकता है,एक मैसेज से बच सकते हैं जेल जाने से

IMEI नंबर से करें फोन की जांच आज के समय में नया मोबाइल खरीदना आम बात है, लेकिन…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

अब बिना सेट-टॉप बॉक्स के टीवी देखेंगे लोग, सरकार की नई पहल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सूचना एवं प्रसारण मंत्री Ashwini Vaishnaw ने देश में टीवी देखने के तरीके को बदलने…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर US कोर्ट सख्त: बच्चों की सुरक्षा में चूक पर मेटा पर 3100 करोड़ का जुर्माना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ न्यू मेक्सिको जूरी का बड़ा फैसलाअमेरिका के न्यू मेक्सिको में सोशल मीडिया दिग्गज Meta को…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top