• Home
  • Delhi
  • अब सांसदों की भी लगेगी डिजिटल हाजिरी
Image

अब सांसदों की भी लगेगी डिजिटल हाजिरी

डिजिटल उपस्थिति की ओर संसद का कदम: सांसदों की हाजिरी अब सीट पर बैठकर बायोमेट्रिक से दर्ज होगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:14 जुलाई 2025

नई दिल्ली, 14 जुलाई — संसद के आगामी सत्र, जो 21 जुलाई से शुरू हो रहा है, उसमें सांसदों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल कर दी गई है। अब लोकसभा सांसदों को सदन की अपनी निर्धारित सीट पर बैठकर ही बायोमेट्रिक पद्धति से अपनी हाजिरी दर्ज करनी होगी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह नई व्यवस्था सांसदों को हस्ताक्षर के झंझट से मुक्त करने और उनका समय बचाने के उद्देश्य से शुरू की है। अब तक सांसद संसद भवन की गैलरी में लगे रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज कराते थे या फिर टैबलेट पर स्टाइलस से साइन करते थे। इससे न केवल समय लगता था बल्कि कतारों की भी समस्या रहती थी।

नई प्रणाली के तहत सांसद मल्टी मीडिया डिवाइस (MMD) के ज़रिए थंब इम्प्रेशन, पिन नंबर या एमएमडी कार्ड की मदद से अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। यह प्रणाली अभी केवल लोकसभा में लागू की जा रही है, जबकि राज्यसभा में इसे बाद में शुरू किया जाएगा।

इस बदलाव के तहत सांसदों को उसी तरह से अपनी निर्धारित सीट से उपस्थिति दर्ज करनी होगी, जिस तरह से उन्हें बिलों पर वोट डालने के लिए अपनी सीट पर जाना होता है। सॉफ्टवेयर इस बात को सुनिश्चित करेगा कि कोई सांसद अपनी सीट के अलावा किसी अन्य स्थान से उपस्थिति दर्ज न कर सके।

यह पहल संसद की कार्यप्रणाली में डिजिटलीकरण और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Releated Posts

ED के बाद दिल्ली पुलिस का अल फलाह यूनिवर्सिटी पर शिकंजा, चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यूजीसी की शिकायत पर दो एफआईआर, चार दिन की पुलिस कस्टडीप्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई…

ByByHindustan Mirror News Feb 5, 2026

मणिपुर : युमनाम खेमचंद सिंह बने 13वें मुख्यमंत्री

इंफाल, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:मणिपुर में लंबे राजनीतिक अनिश्चितता के दौर के बाद आखिरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल हो गई।…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

IIT-IIM और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में बढ़ी SC-ST छात्रों की भागीदारी, सरकार ने लोकसभा में पेश किया डेटा

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:लोकसभा के बजट सत्र के दौरान शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

एयरपोर्ट विस्तार के साथ आवागमन रहेगा सुचारू, प्रशासन ने तैयार किए ठोस वैकल्पिक मार्ग

आमजन की सुविधा सर्वोपरि, विकास के साथ नहीं होगी कोई असुविधा अलीगढ़, 04 फरवरी 2026 ,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top