• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: 3200 में से 1450 आवेदन हुए निरस्त, 790 पर ही हुआ ऋण वितरण
Image

अलीगढ़: 3200 में से 1450 आवेदन हुए निरस्त, 790 पर ही हुआ ऋण वितरण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 14 अगस्त 2025 :संयुक्त आयुक्त उद्योग, अलीगढ़ मंडल, बीरेन्द्र कुमार ने जिला अलीगढ़ में सीएम युवा उद्यमी योजना की समीक्षा की। विभाग द्वारा विभिन्न बैंक शाखाओं में 3200 आवेदन पत्र भेजे गए, जिनमें से 1450 आवेदन निरस्त कर दिए गए। 922 आवेदन पत्र स्वीकृत हुए जबकि 790 पर ऋण वितरण की कार्रवाई पूरी हुई।

समीक्षा में पाया गया कि भारतीय स्टेट बैंक ने सर्वाधिक 235 आवेदन पत्र निरस्त किए। विशेष रूप से अतरौली शाखा ने 52, गोंडा शाखा ने 29 में से 28 और खैर शाखा ने 35 में से 27 आवेदन निरस्त किए। अधिकतर मामलों में कारण एक जैसे थे। इस पर नाराजगी जताते हुए संयुक्त आयुक्त ने एसबीआई के जिला समन्वयक अभय कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि संबंधित शाखा प्रबंधकों से संपर्क कर पुनः जांच करें। साथ ही उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया गया कि यदि बिना उचित कारण आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं तो जिला प्रशासन की मदद से संबंधित शाखा प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई हो।

बैठक में पंजाब नेशनल बैंक के कुछ शाखा प्रबंधकों पर आवेदकों से धनराशि मांगने की शिकायतें भी सामने आईं। इस पर संयुक्त आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी आवेदक से रिश्वत मांगी गई तो संबंधित शाखा प्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी। पीएनबी ने अब तक 201 आवेदन स्वीकृत किए हैं और 116 पर ऋण वितरित किया है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कोटक महिंद्रा, यूको बैंक व येस बैंक के प्रतिनिधि बैठक में अनुपस्थित रहे, जिस पर अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि इस संबंध में एसएलबीसी को अवगत कराया जाए।

संयुक्त आयुक्त ने सभी शाखा प्रबंधकों को चेताया कि सीएम युवा उद्यमी विकास योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना की भी समीक्षा की और निर्देश दिया कि लंबित सभी आवेदन पत्रों पर अधिकतम 15 दिन में कार्यवाही कर लक्ष्य पूरा किया जाए।

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक कुमार सोनी, उपायुक्त उद्योग आशीष गुप्ता, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक सहित सभी बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।

Releated Posts

संकल्प से सिद्धि तक: 9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश, सुशासन और विकास का बना नया मॉडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 21 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

किताबों से आगे बढ़कर अब BIIT में लग रही AI की क्लास: तकनीक साधन बने , बोझ नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बदलती शिक्षा में तकनीक की असली परीक्षा नई दिशा की ओर बढ़ती भारतीय शिक्षा प्रणालीभारत…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

सिर्फ तंबाकू नहीं, जहरीली हवा भी बन रही कैंसर की बड़ी वजह

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: देश में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है—अब…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 18-3-2026

1. एएमयू छात्रों को दुबई में अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंटअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पांच छात्रों ने दुबई की बहुराष्ट्रीय कंपनियों…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top