• Home
  • बरेली
  • बरेली में बड़ा बाइपास पर दर्दनाक हादसा: कानूनगो की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
Image

बरेली में बड़ा बाइपास पर दर्दनाक हादसा: कानूनगो की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 16 जून 2025

बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़ा बाइपास पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के सितारगंज निवासी यशोदा सिंह राणा (कानूनगो) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रजनी राणा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा नवदिया झादा चौराहे के पास हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों अंदर फंस गए।

पुलिस के अनुसार, यशोदा सिंह राणा ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज के 150 सरोजना के निवासी थे और मुरादाबाद में परिवार के साथ रहते थे। वे लखीमपुर खीरी जिले में कानूनगो के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह वे अपनी पत्नी के साथ कार से लखीमपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को काटकर यशोदा सिंह और उनकी पत्नी को बाहर निकाला। यशोदा सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि रजनी राणा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Releated Posts

इस्तीफा देने के बाद भी SDM अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, क्या कहते हैं नियम ?

बरेली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बरेली के एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री का मामला प्रदेश की प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का…

ByByHindustan Mirror News Jan 27, 2026

UP: फरीदपुर से बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन, जन्मदिन के अगले ही दिन टूटा दुखों का पहाड़

बरेली,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फरीदपुर विधानसभा सीट…

ByByHindustan Mirror News Jan 2, 2026

अजय राय ने बरेली में अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दिवंगत शिक्षक अजय अग्रवाल के परिजनों से मिले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय ने शनिवार को बरेली प्रवास…

ByByHindustan Mirror News Dec 6, 2025

अखिलेश यादव कल आज़म खान से मिलने जाएंगे रामपुर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ब्यूरो, बरेली बरेली। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल रामपुर के दौरे…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top