• Home
  • बुलंदशहर
  • बुलंदशहर: सिकंदराबाद में चेन स्नैचरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, एक गिरफ्तार
Image

बुलंदशहर: सिकंदराबाद में चेन स्नैचरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 10अप्रैल: 2025,

बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र में शेरपुर कट पर पुलिस और चेन स्नैचिंग करने वाले बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। इस घटना में पुलिस की गोली से शातिर बदमाश गुल मोहम्मद घायल हो गया, जबकि उसके साथी अखलाक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान तीसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा, कारतूस, एक बाइक और चोरी की गई दो जोड़ी कुंडल बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश टप्पेबाजी और चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने इलाके में सघन चेकिंग शुरू की। शेरपुर कट के पास संदिग्ध व्यक्तियों को देखकर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें गुल मोहम्मद के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Releated Posts

बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए युवक की संदिग्ध मौत, अस्पताल में शव छोड़कर फरार हुई युवती

बुलंदशहर:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

ByByHindustan Mirror News Mar 9, 2026

बुलंदशहर में प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, हार्ट अटैक का रचा नाटक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2025

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की मौत, 43 घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2025

बुलंदशहर: भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, वीडियो वायरल

बुलंदशहर: भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, वीडियो वायरल बुलंदशहर जनपद में…

ByByHindustan Mirror News Jul 12, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top