• Home
  • अलीगढ
  • मध्यस्थता अभियान बना लंबित मामलों के निस्तारण का समाधान
Image

मध्यस्थता अभियान बना लंबित मामलों के निस्तारण का समाधान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 24 जुलाई 2025

अलीगढ़, 24 जुलाई 2025 – न्यायपालिका की भीड़ को कम करने और आम जनता को शीघ्र न्याय दिलाने की दिशा में “राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान” प्रभावी रूप से चल रहा है। एक जुलाई से 30 सितंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत अब तक जिले में 393 वादियों ने अपने मामले आपसी सुलह से निस्तारित कराने के लिए आवेदन किया है। इनमें से 41 मामलों में मध्यस्थता के जरिए सफलता पूर्वक समाधान हो चुका है।

यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव एवं अपर जिला जज नितिन श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत दीवानी न्यायालय, परिवार न्यायालय, उपभोक्ता फोरम, मोटरयान दुर्घटना न्यायाधिकरण, वाणिज्यिक न्यायालय, तथा वाह्य स्थित अन्य न्यायालयों में लंबित मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाया जा रहा है। इसके लिए एडीआर भवन, दीवानी न्यायालय परिसर में विशेष रूप से सुविधा प्रदान की गई है।

किन मामलों का हो सकता है निस्तारण?

अभियान के तहत वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, मोटर दुर्घटना दावे, चेक बाउंस, उपभोक्ता विवाद, सेवा विवाद, ऋण वसूली, संपत्ति बंटवारा, भूमि अधिग्रहण, वेदखली, शमनीय आपराधिक वाणिज्यिक विवाद जैसे प्रकरणों को मध्यस्थता के जरिए सुलझाया जा सकता है।

श्री श्रीवास्तव ने वादकारियों से अपील की है कि यदि उनका मामला उपरोक्त श्रेणियों में आता है और न्यायालय में लंबित है, तो वे इस अभियान के तहत संबंधित न्यायालय या एडीआर भवन पहुंचकर अपने विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके से समाप्त कर सकते हैं।

समय और तनाव दोनों की बचत

यह अभियान न केवल वादकारियों का समय बचा रहा है, बल्कि उन्हें लंबी अदालती प्रक्रिया से भी राहत दे रहा है। श्रीवास्तव का मानना है कि यह पहल न्याय की प्रक्रिया को मानवीय, सरल और सुलभ बना रही है।

Releated Posts

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

बिना सूचना मीनाक्षी ओवरब्रिज बंद, रामघाट रोड पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। सीएम ग्रिड योजना के तहत रामघाट रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top